Get App

Sensex Record: सेंसेक्स पहली बार 80,000 अंक के पार, इन 7 कारणों से शेयर बाजार में आज बना इतिहास

Sensex crosses 80,000: भारतीय शेयर बाजार में आज 3 जुलाई को नया इतिहास बना। सेंसेक्स पहली बार 80,000 अंक के पार चला गया। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण रहा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) रहा, जिसका सेंसेक्स में सबसे अधिक वेटेज है। HDFC बैंक के शेयर में करीब 3.5 प्रतिशत तक की तेजी आई और यह अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 2:39 PM
Sensex Record: सेंसेक्स पहली बार 80,000 अंक के पार, इन 7 कारणों से शेयर बाजार में आज बना इतिहास
HDFC Bank Shares: बजट से जुड़ी उम्मीदों के चलते भी स्टॉक मार्केट में खरीदारी बढ़ी है

Sensex crosses 80,000: भारतीय शेयर बाजार में आज 3 जुलाई को नया इतिहास बना। सेंसेक्स पहली बार 80,000 अंक के पार चला गया। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण रहा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) रहा, जिसका सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक वेटेज है। HDFC बैंक के शेयर में करीब 3.5 प्रतिशत तक की तेजी आई और यह अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। दरअसल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, MSCI इंडेक्स के अगले रीबैलेंस में HDFC बैंक का वेटेज बढ़ सकता है। इसके चलते निवेशकों ने आज इस स्टॉक में जमकर खरीदारी।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे ये 7 कारण प्रमुख रहे-

1. HDFC बैंक के शेयरों में तेजी

MSCI के इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में HDFC बैंक का वेटेज करीब 3.8 प्रतिशत है। अगस्त में होने वाले इंडेक्स के रीबैलेंस के बाद यह वेटेज 7.2 से 7.5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) का अनुमान है कि वेटेज बढ़ने के बाद HDFC बैंक के शेयर में करीब 54,000 करोड़ तक का निवेश आ सकता है और शेयर 1,900 रुपये के स्तर को पार कर सकता है। सेंसेक्स की तेजी में आज इस शेयर का अकेले करीब 50 प्रतिशत योगदान रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें