Get App

Sensex 1500 अंक लुढ़का, इन 5 वजहों से खुलते ही फिसल गया बाजार

शुक्रवार (10 जून) को अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। मई में रिटेल इनफ्लेशन में उछाल से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में ज्यादा वृद्धि करने की उम्मीद है। इससे डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 2.73 फीसदी गिर गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2022 पर 12:49 PM
Sensex 1500 अंक लुढ़का, इन 5 वजहों से खुलते ही फिसल गया बाजार
फॉरेन इनवेस्टर्स पिछले साल अक्टूबर से अब तक 3.45 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली इंडियन मार्केट में कर चुके हैं।

सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। 12 बजे सेंसेक्स (Sensex) 2.76 फीसदी यानी 1500 अंक गिरकर 52,803 अंक पर चल रहा था। इसकी वजह शुक्रवार को आए अमेरिकी में रिटेल इनफ्लेशन का डेटा है। अमेरिका में मई में रिटेल इनफ्लेशन बढ़कर 8.6 फीसदी पहुंच गया। इससे अमेरिका में केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने में आक्रामक रुख अपनाने की उम्मीद है। इधर, इंडिया में सोमवार (13 जून) शाम रिटेल इनफ्लेशन के मई के डेटा आने वाले हैं।

सोमवार को निफ्टी भी 2.56 फीसदी यानी 414 अंक गिरकर 15,787 अंक पर था। करीब 2,428 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। 508 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे। 105 कंपनियों के शेयर के प्राइसेज में कोई बदलाव नहीं था।

यह भी पढ़ें : LIC का मार्केट कैप 4.3 लाख करोड़ रह गया, लिस्टिंग से अब तक निवेशकों के 1.7 लाख करोड़ रुपये डूबे

इन वजहों से बाजार में आई गिरावट:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें