Get App

इंट्रा-डे में Sensex में 1310 अंकों की तेजी, Nifty फिर 21750 के पार, इस कारण मार्केट को मिला तगड़ा सपोर्ट

Why Sensex-Nifty Rocketed: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स आज 71 हजार से थोड़ा नीचे खुला था लेकिन इसके बाद यह फटाक से एक फीसदी से अधिक उछल गया और दिन के आखिरी में डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 21400 के पार खुला था और इसमें भी ऐसी ही तेजी देखने को मिली। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 72 हजार और निफ्टी 21750 के पार पहुंच गया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 5:18 PM
इंट्रा-डे में Sensex में 1310 अंकों की तेजी, Nifty फिर 21750 के पार, इस कारण मार्केट को मिला तगड़ा सपोर्ट
सेंसेक्स और निफ्टी के अधिकतर शेयर ग्रीन हैं जिसके चलते इन इंडेक्सों को सपोर्ट मिला है।

Why Sensex-Nifty Rocketed: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स आज 71 हजार से थोड़ा नीचे खुला था लेकिन इसके बाद यह फटाक से एक फीसदी से अधिक उछल गया और दिन के आखिरी में डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 21400 के पार खुला था और इसमें भी ऐसी ही तेजी देखने को मिली। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 72 हजार और निफ्टी 21750 के पार पहुंच गया था। बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी और वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेत के दम पर घरेलू मार्केट को बढ़िया सपोर्ट मिला। सेंसेक्स आज इंट्रा-डे में 1310 प्वाइंट्स और निफ्टी 411 प्वाइंट्स उछल गया था। यहां इन वजहों के बारे में बताया जा रहा है जिसके चलते मार्केट में शानदार तेजी रही।

HDFC Bank में खरीदारी ने बनाया दिया माहौल

केंद्रीय बैंक RBI ने देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC को HDFC Bank में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी रखने की मंजूरी दी है। इसका असर आज बैंक के शेयरों पर भी दिखा और शुरुआती कारोबार में ही यह 2% उछल गया। चूंकि सेंसेक्स में इसका वेटेज काफी हाई है तो इसकी तेजी ने सेंसेक्स को तगड़ा सपोर्ट दिया। एलआईसी की बात करें तो अभी एचडीएफसी बैंक में इसकी हिस्सेदारी 5.19 फीसदी है और आरबीआई ने अतिरिक्त 4.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें