Get App

Stock market: आखिरी घंटे में हुई बिकवाली से 139 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के ₹8,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 23 अक्टूबर को एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए। आखिरी घंटे में हुए तेज बिकवाली के दिन के कारोबार में दिखी बढ़त खत्म हो गई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन अच्छा रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.48 फीसदी और 0.93 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज के कारोबार में 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 4:22 PM
Stock market: आखिरी घंटे में हुई बिकवाली से 139 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के ₹8,000 करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 445.37 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 23 अक्टूबर को एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए। आखिरी घंटे में हुए तेज बिकवाली के दिन के कारोबार में दिखी बढ़त खत्म हो गई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन अच्छा रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.48 फीसदी और 0.93 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज के कारोबार में 8,000 करोड़ रुपये का मामूली नुकसान हुआ। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कैपिटल गुड्स, पावर और फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 138.74 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 80,081.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 36.60 अंक या 0.15 फीसदी टूटकर 24,435.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹8,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 अक्टूबर को घटकर 445.37 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 22 अक्टूबर को 444.45 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.86 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.86 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें