Share Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स आज 17 सितंबर को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 90 अंक बढ़ गया। वहीं निफ्टी 25,400 के ऊपर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.08 फीसदी और 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 26,000 करोड़ रुपये घट गई। आज के कारोबार के दौरान टेलीकॉम, ऑटो और कंस्ट्रक्शन शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं दूसरी ओर मेटल शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
