Sensex-Nifty Recovers: रुपये की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते शुरुआती कारोबार में ही आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। हालांकि निचले स्तर से इनमें जोरदार रिकवरी आई और पूरा घाटा रिकवर हो गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो दूसरी तरफ निफ्टी फिसलकर 23400 के नीचे आ गया था। आज सेंसेक्स (Sensex) 117.54 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 75,318.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,659.00 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 671.44 प्वाइंट्स टूटकर 74,529.41 तक आ गया था जिससे 876.77 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 75,406.18 तक पहुंच गया तो निफ्टी 50 भी 220.70 प्वाइंट्स गिरकर 23,397.30 तक आ गया था जिससे यह 203.60 प्वाइंट्स रिकवर होकर 23,690.90 तक चढ़ गया।
