Diwali 2023: जब भी निवेश की बात चलती है तो दो तरह के निवेशक सामने आते हैं। एक वे, जो रिस्क लेने से नहीं डरते और ऐसे ही निवेश विकल्पों में पैसा लगाते हैं। दूसरे वे, जो निवेश के सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं। जोखिम भरे और सुरक्षित निवेश विकल्पों के उदाहरण की बात करें तो शेयर बाजार (Stock Markets) और गोल्ड (Gold) से बेहतर क्या हो सकता है। एक ओर जहां शेयर बाजार का उतार चढ़ाव, कभी एक्साइटमेंट और कभी निराशा का अनुभव कराता है तो दूसरी ओर गोल्ड, दबाव वाले, अनिश्चितता से भरे माहौल में पैसा लगाने के लिए ज्यादा सेफ लगने लगता है। अगर बात दिवाली के मौके की हो तो इन दोनों ही विकल्पों में निवेशकों की जमकर दिलचस्पी देखने को मिलती है। धनतेरस पर सोने की खरीद होती है तो शेयरों में पैसा लगाने के लिए दिवाली की शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग होती है।
