Get App

SeQuent ने इस सौदे को कर दिया रद्द, शेयरों ने जमकर भरी उड़ान, 19% तक उछल गए भाव

SeQuent Scientific Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सीक्वेंट साइंटिफिक (SeQuent Scientific) ने एक डील को रद्द करने का एलान किया है। इस सौदे को रद्द करना का इतना बड़ा असर पड़ा कि शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे में 19 फीसदी से अधिक उछलकर 74.38 रुपये पर पहुंच गए। फिलहाल मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा नरम होकर 17.97 फीसदी मजबूत होकर 73.59 रुपये के भाव पर है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 09, 2023 पर 2:55 PM
SeQuent ने इस सौदे को कर दिया रद्द, शेयरों ने जमकर भरी उड़ान, 19% तक उछल गए भाव
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी SeQuent ने पिछले साल नवंबर में टिनेटा फार्मा की 100 फीसदी हिस्सेदारी इसके प्रमोटर्स से खरीदने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया था। हालांकि अब यह सौदा रद्द हो गया है।

SeQuent Scientific Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सीक्वेंट साइंटिफिक (SeQuent Scientific) ने एक डील को रद्द करने का एलान किया है। इस सौदे को रद्द करना का इतना बड़ा असर पड़ा कि शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे में 19 फीसदी से अधिक उछलकर 74.38 रुपये पर पहुंच गए। सीक्वेंट ने टिनेटा फार्मा (Tineta Pharma) की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सौदा किया था लेकिन अब कंपनी ने इस सौदे से हटने का एलान किया है। फिलहाल मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा नरम होकर 17.97 फीसदी मजबूत होकर 73.59 रुपये के भाव पर है।

SeQuent ने पिछले साल नवंबर में किया था सौदा

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सीक्वेंट साइंटिफिक ने पिछले साल नवंबर में टिनेटा फार्मा की 100 फीसदी हिस्सेदारी इसके प्रमोटर्स से खरीदने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया था। हालांकि इस सौदे पर बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब कंपनी ने बुधवार 8 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि अब वह टिनेटा फार्मा को नहीं खरीदेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें