Get App

Shadowfax IPO Listing: 9% डिस्काउंट पर लिस्ट ₹124 का शेयर, मुनाफा नहीं डिलीवर की Meesho-Flipkart की डिलीवरी कंपनी

Shadowfax IPO Listing: शैडोफैक्स टेक लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 4:06 PM
Shadowfax IPO Listing: 9% डिस्काउंट पर लिस्ट ₹124 का शेयर, मुनाफा नहीं डिलीवर की Meesho-Flipkart की डिलीवरी कंपनी
Shadowfax IPO Listing: शैडोफैक्स का ₹1,907 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20-22 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shadowfax IPO Listing: मीशो, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, स्विगी, बिगबास्केट, जेप्टो, नायका, ब्लिंकिट, जोमैटो, उबेर, लिसियस, मैजिकपिन जैसे दिग्गज क्लाइंट्स को सर्विसेज देने वाली शैडोफैक्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी का हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹124 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹113.00 और NSE पर ₹112.60 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि करीब 9% पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की। उछलकर BSE पर यह ₹119.55 (Shadowfax Share Price) पर पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के दबाव में यह ₹109 तक टूट गया। दिन के आखिरी में यह ₹109.90 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 11.37% घाटे में हैं।

Shadowfax IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

शैडोफैक्स का ₹1,907 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20-22 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 4.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.88 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.43 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.17 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹1,000 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 7,31,66,854 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹423.43 करोड़ नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के कैपिटल एक्सपेंडिचर; ₹138.64 करोड़ नए फर्स्ट माइल सेंटर्स, लास्ट माइल सेंटर्स और सॉर्ट सेंटर्स के लीज पेमेंट्स; ₹88.57 करोड़ ब्रांडिंग, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन; और बाकी पैसे अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Shadowfax Tech के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें