Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में करीब 6 दिनों के बाद आज 8 अक्टूबर को रौनक लौटी। सेंसेक्स जहां 585 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24800 के पार पहुंच गया। इस उछाल के चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और हांगकांग स्टॉक मार्केट में क्रैश से आज भारतीय निवेशकों पूरे जोश में दिखे। मेटल को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर इंडेक्स में भी हरियाली रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.86 और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.44 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
