Get App

Share Market Fall: इन 5 वजहों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 350 अंक टूटा, नहीं भाया RBI का फैसला?

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 6 अगस्त को अपनी शुरुआती बढ़त खोकर एक बार फिर से लाल निशान में आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों और आरबीआई की ओर से रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के फैसले ने मार्केट के सेंटीमेंट को कमजोर किया। सेंसेक्स में दिन के ऊपरी स्तर से करीब 350 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,800 के नीचे आ गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 1:35 PM
Share Market Fall: इन 5 वजहों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 350 अंक टूटा, नहीं भाया RBI का फैसला?
Share Market Down: इंडिया VIX 1.54% बढ़कर 11.89 पर पहुंच गया

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 6 अगस्त को अपनी शुरुआती बढ़त खोकर एक बार फिर से लाल निशान में आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों और आरबीआई की ओर से रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के फैसले ने मार्केट के सेंटीमेंट को कमजोर किया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते भी बाजार पर दवाब दिखा। सेंसेक्स में दिन के ऊपरी स्तर से करीब 350 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,800 के नीचे आ गया।

हालांकि बाजार की शुरुआत मजबूत रही थी। बीएसई सेंसेक्स ने 124.18 अंकों की तेजी के साथ 80,834.43 पर कारोबार शुरू किया। जबकि निफ्टी ने 21.85 अंकों की बढ़त के साथ 24,671.40 का स्तर छुआ। लेकिन यह शुरुआती तेजी टिक नहीं सकी और दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में आ गए।

दोपहर सवा 12:15 बजे के करीब, सेंसेक्स 121.40 अंकों की गिरावट के साथ 80,588.85 पर और निफ्टी 62.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,587.35 पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी पर विप्रो, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्रोटेरजी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और सिप्ला जैसे शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 7 बड़े कारण रहे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें