Share Market Holiday on 2nd October 2024: बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। कल पूरे भारत में गांधी जयंती मनाई जाएगी। शेयर बाजार सभी बड़े त्योहार या दिवस के कारण बंद रहता है। शेयर बाजार के बंद रहने के दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव और इंट्रेस्ट डेरिवेटिव में कारोबार नहीं होता है। अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार हैं। हालांकि, दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल कुछ घंटों के लिए रखी जाती है। शेयर बाजार का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों अब कल बंद रहने वाले हैं।
