03:40PM

03:40PM
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में आज मुनाफावसूली देखने को मिली है। 4 दिनों की तेजी के बाद बाजार में बिकवाली आई। IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। FMCG और मेटल शेयरों में भी दबाव रहा। वहीं, ऑटो, कंज्यूम ड्यूरेबल्स शेयरों में हल्की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। कारोबार को अंत में सेंसेक्स 621.31 अंक यानी 1.03% की गिरावट के साथ 59,601.84 के स्तर पर बैंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 179.35 अंक यानी 1.00% टूट कर 17745 के स्तर पर बंद हुआ है।
03:20PM
दिसंबर में UK JLR बिक्री सालाना आधार पर 49 फीसदी घटी है। UK JLR बिक्री 7,934 से घटकर 4,002 यूनिट पर रही है।
03:00PM
स्पेशल इकॉनोमिक जोन्स के लिए बजट में बड़ी खुशखबरी आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक डोमेस्टिक मार्केट में प्रोडक्ट सप्लाई पर इम्पोर्ट ड्यूटी से राहत, इंडियन करेंसी में पेमेंट लेने की इजाज़त के साथ ही मौजूदा SEZ एक्ट के सख्त प्रावधानों से राहत देने का भी ऐलान हो सकता है। SEZs को घरेलू बाज़ार में अपना प्रोडक्ट बेचने की इजाज़त मिल सकती है। घरेलू बाज़ार में सप्लाई पर एडिशनल कस्टम ड्यूटी चुकाने पर छूट संभव है। SEZs/EoU को भी RoDTEP स्कीम के तहत फायदा देने को लेकर विचार किया जा सकता है। मौजूदा SEZ एक्ट 2005 में संशोधन के लिए बजट में घोषणा हो सकती है। इसके तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टेट्स देने और सख्त नियमों में राहत संभव है। इन्फ्रास्ट्रकर स्टेट्स हासिल होने से SEZs को सस्ते दरों पर कर्ज मिलेगा। IGST पेमेंट, कंप्लायंस और कारोबारी आसानी बढ़ाने पर भी ऐलान हो सकता है।
02:40PM
बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। इंट्राडे में आज सेंसेक्स 900 फीसदी से ज्यादा फिसल गया था। वहीं, सेंसेक्स 17700 के नीचे फिसल गया है। लेकिन आज के निचले स्तरों से 540 अंक सुधर कर बैंक निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 549.48 अंक यानी 0.91% की गिरावट के साथ 59,673.67 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 150.50 अंक यानी 0.84% की गिरावट के साथ 17,774.75 के स्तर पर दिख रहा है।
02:30PM
च्वाइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया ने Suzlon Energy के शेयर पर राय देते हुए कहा "निवेशक सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 10 रुपये के आसपास या गिरावट पर 8 रुपये के स्तर पर एक लॉन्ग पोजीशन ले सकता है इसमें 15 रुपये और 20 रुपये के ऊपर के लक्ष्य दिख सकते हैं, जबकि इसका सपोर्ट लेवल 6 रुपये पर है जिस पर स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है।"
02:15PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने भारत के अभी तक के सबसे बड़े फॉरेन करंसी बॉन्ड (foreign currency bond) के तहत 4 अरब डॉलर जुटाए हैं। यह तीन गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। देश की अग्रणी कंपनियों में से एक आरआईएल ने तीन किस्तों में यूएस डॉलर बॉन्ड जारी करके यह रकम जुटाई है, जिसमें 2.875 फीसदी कूपन रेट पर 10 साल के लिए 1.5 अरब डॉलर, 3.625 फीसदी पर 30 साल के लिए 1.75 अरब डॉलर और 3.750 फीसदी पर 40 साल के लिए 75 करोड़ डॉलर शामिल हैं। इससे मिली धनराशि को मौजूदा कर्ज की रिफाइनेंसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
01:40PM
कोरोना ने बढ़ाई चिंता
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए केस मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ आज दी गई जानकारी के मुताबिक, देश की डेली पॉजिटिविटी रेट 4.18 पर पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही तमाम राज्य पाबंदी लगा रहे हैं। बाजार को इसको लेकर चिंता है। जिसका असर आज देखने को मिला।
01:20PM
हेम सिक्योरिटीज के मोहित निगम का कहना है कि कल के कारोबार में अमेरिकन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपियन बाजार हरे निशान में बंद हुए। एशियन बाजार में भी दबाव देखने को मिल रहा है। ब्याज दरों पर यूएस फेड की रवैये के चलते यूएस बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। वही भारत की बात करें तो इकोनॉमी को किसी संभावित झटके से बचाने के लिए आरबीआई पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी की योजना को अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष के लिए टाल सकती है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए इमिडिएट सपोर्ट 17,600 पर और इमिडिएट रजिस्टेंस 18,200 पर है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 37,300 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि 38,200 पर उसके लिए रजिस्टेंस जोन नजर आ रहा है।
01:00PM
दीनदयाल इनवेस्टमेंट के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि निफ्टी 17,800-17,950 के रजिस्टेंस जोन के आसपास से गिरावट आती दिखी है। यह इस बात का संकेत नहीं है कि बाजार के वर्तमान तेजी का दौर खत्म हो गया है। जब तक निफ्टी 17,200 पर टिके रहने में कामयाब रहता है तब तक इसमें तेजी की संभावनाएं बनी रहेंगी। इस समय बाजार में गिरावट में अच्छे शेयरों में खरीद की रणनीति बेहतर रहेगी। लेकिन यह भी सही है कि जब तक निफ्टी 17,950 के ऊपर नहीं बंद होता है तब इसमें हमें तेजी का अगला दौर देखने को नहीं मिलेगा।
12:45PM
ANI के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 10-12 जनवरी को होने वाली 10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्थगित कर दी गई है।
12:40PM
WOCKHARDT को अपने बोर्ड से राइट इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी मिल गई है।
12:33PM
RELIANCE ने Dollar Denominated Notes के जरिए 400 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने 3 चरणों में ये 400 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने 10, 30 और 40 साल के लिए नोट्स जारी किए हैं। रकम जुटाने का ऑफर तीन गुना भरा है। मौजूदा लोन की रीफाइनेंसिंग पर रकम का इस्तेमाल होगा।
12:20PM
US की क्रूड इंवेंटरी बढ़ी,क्रूड की तेजी पर लगी लगाम
दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ने से क्रूड की मांग में गिरावट की आशंका है। कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। क्रूड की 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। 80 डॉलर के ऊपर खुलने के बाद क्रूड में मुनाफावसूली देखने को मिली है। ब्रेंट के भाव में 1.25% से ज्यादा की गिरावट आई है। WTI का भाव 77 डॉलर के नीचे आ गया है। MCX पर भी क्रूड का भाव 5800 के नीचे है। MCX पर कच्चा तेल 1.5% से ज्यादा टूटा है। US में क्रूड की इंवेंटरी बढ़ने से दबाव बना है। FED समय से पहले टेपरिंग शुरू कर सकता है। दुनिया में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रॉन को रोकने के लिए कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं। कई देशों में फिर से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे निवेशकों को क्रूड की मांग में कमी आने की आशंका है।
12:00PM
भारतीयों का सोने के प्रति 'प्रेम' बढ़ा, 2021 में दो गुना हुआ गोल्ड इंपोर्ट
भारत में सोने को लेकर प्रेम बढ़ा है। देश में 2021 में सोने का रिकॉर्ड इंपोर्ट हुआ है। 2021 में भारत का गोल्ड इंपोर्ट दो गुना हुआ है। इस साल भारत ने गोल्ड इंपोर्ट में 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने गोल्ड इंपोर्ट पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2021 में भारत में 5570 करोड़ डॉलर का सोना इंपोर्ट हुआ है। वहीं, 2020 में देश में 2300 करोड़ डॉलर के सोने का इंपोर्ट हुआ था। कोरोना प्रतिबंधों से चलते 2020 में गोल्ड इंपोर्ट घटा था। 2020 में कोरोना के कारण शादियां 2021 के लिए टाल दी गई थीं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में अक्टूबर और नवंबर में भारत में मांग बढ़ी है। 2021 के त्योहारी और शादी के सीजन में मांग बढ़ी है। कीमतों में गिरावट से भी सोने की मांग बढ़ी है। मांग को पूरा करने के लिए सोने का इंपोर्ट बढ़ा है।
11:40AM
डेली चार्ट पर सिमिट्रिकल ट्रायएंगल पैटर्न से चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilisers) के शेयर के भाव में ब्रेकआउट आया है और भाव में आये हुए ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम बढ़ा है जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने स्टॉक को अपने शीर्ष ई-मार्जिन पोजीशनल पिक बताया है। घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म ने चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयरों पर 3 महीने की अवधि के लिए 463 रुपये से 499 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के लिए 384 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है।
11:20AM
CLSA ने TELECOM पर राय व्यक्त करते हुए कहा है कि इस साल 5G स्पेक्ट्रम नीलामी और Jio के संभावित IPO पर नजर रहेगी। हालांकि टेलीकॉम में Bharti Airtel हमारी टॉप पिक बनी रहेगी और इस कंपनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके अलावा H2FY22 से FY24 के बीच 20% टैरिफ हाइक की संभावना बनी हुई है।
CLSA की Bharti पर राय
CLSA ने Bharti पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 863 रुपये से बढ़ाकर 910 रुपये तय किया है।
CLSA की Indus Towers पर राय
CLSA ने Indus Towers पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 340 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये तय किया है।
CLSA की Vodafone Idea पर राय
CLSA ने Vodafone Idea पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 11 रुपये से बढ़ाकर 16 रुपये तय किया है।
CLSA की Tata Comm पर राय
CLSA ने Tata Comm पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1570 रुपये से बढ़ाकर 1660 रुपये तय किया है।
11:00AM
पिछले तीन महीनों में मेटल स्पेस में अच्छा रिट्रेसमेंट देखने को मिला है। 100 days EMA के पास बने बेस से अब इस सेक्टर में फिर से तेजी आती दिख रही है। ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities ने मेटल स्पेस से अपनी टॉप स्टॉक पिक के तौर पर स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) को चुना है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आग ये स्टॉक हमें आउट परफार्म करता दिखेगा।
सेल में 200 day EMA के पास के सपोर्ट से फिर से तेजी आती दिखी है। अभी ये शेयर 100-105 के मल्टीईयर ब्रेक आउट के आसपास कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। जो इस स्ट़ॉक में आगे और तेजी की तैयारी जैसा दिख रहा है। इस स्तर के आसपास इस स्टॉक में एंट्री का अच्छा मौका दिख रहा है।
10:45AM
JEFFERIES की THERMAX पर राय
JEFFERIES ने THERMAX पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,575 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पूंजी आवंटन और मार्जिन सुधार पर मैनेजमेंट का फोकस है। इन्होनें इसके रेवेन्यू में रिकवरी की संभावना जताई है और FY23-24 EPS अनुमान 11-36% बढ़ाया है।
10:40AM
बाजार में कमजोरी कायम है। सेंसेक्स 829.41अंक यानी 1.38% की गिरावट के साथ 59,403.28 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 234.65 अंक यानी 1.31% की कमजोरी के साथ 17,690.60 के स्तर पर दिख रहा है।
10:20AM
L&T को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी के 2500-5000 करोड़ रुपए की रेंज में बड़ा ऑर्डर मिला है।
10:00AM
डॉलर के मुकाबले रुपए ने आज कमजोर शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे कमजोर होकर 74.36 के मुकाबले 74.47 के स्तर पर खुला है।
09:40AM
Bulk deals
Ganesha Ecosphere में MCAP India Fund ने एनएसई पर 2.5 लाख शेयर 535.73 प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं। इसने बीएसई पर भी कंपनी के 1.5 लाख शेयर 535.42 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।
Vishwaraj Sugar Industries में S K Growth Fund 10 लाख शेयर 25.35 प्रति शेयर के भाव पर बेचे है।
Orient Green Power Company में Axis Bank ने 38 लाख शेयर 22.4 रुपए प्रति शेयर के भाव पर एनएसई पर बेचे हैं। इसने बीएसई पर भी कंपनी के 45 लाख शेयर 22.8 प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।
09:20AM
खराब ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार आज गिरावट के साथ खुला है। फिलहाल सेंसेक्स 638.93 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 59,584.22 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 182.30 अंक यानी 1.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,742.95 के स्तर पर दिख रहा है।
09:09AM
खराब ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। फिलहाल निफ्टी 156 अंक यानी 0.87 फीसदी की कमजोरी के साथ 17768 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स करीब 492 अंक यानी 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 59,731.75 के स्तर पर दिख रहा है।
09:03AM
फोकस में NHPC
कंपनी ने 500 MW क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए JV बनाई है।
फोकस में BHARTI AIRTEL
Airtel Africa को $15.9 Cr की रकम मिली है। ये रकम तंजानिया में टावर असेट बेचने से मिली है।
फोकस में HINDUJA GLOBAL
कंपनी का बोर्ड आज बोनस शेयर पर विचार करेगा। बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर भी चर्चा होगी।
FUTURE GROUP को दिल्ली HC से राहत
दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से FUTURE GROUP को राहत मिली है। अमेजन और FUTURE GROUP के बीच सिंगापुर में चल रहे आर्बिट्रेशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 1 फरवरी को होगी।
दिल्ली HC में HERO Vs HERO
हीरो इलेक्ट्रिक, HERO MOTO CORP के खिलाफ दिल्ली HIGH COURT गई है। आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए HERO MOTO के HERO शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है।
फोकस में ANAND RATHI WEALTH
Q3 नतीजों पर आज ANAND RATHI WEALTH के बोर्ड की बैठक होगी। इसमें नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड पर भी चर्चा होगी।
फोकस में WOCKHARDT
आज की बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर चर्चा होगी।
फोकस में MAZAGON DOCK
7.1 रुपए के अंतरिम डिविडेंड की आज एक्स डेट है।
08:56AM
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 17987-18030 है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस जोन 18080-18121 है। इसका पहला बेस जोन 17820-17781 और बड़ा बेस जोन 17744-17705 है। इतनी तेजी और सारे लक्ष्य हासिल होने के बाद अब उम्मीद कम रखें। बाजार में अब भी लॉन्ग रहें, तेजी अभी बनी रहेगी। 7600-800 पर पुट राइटर्स हावी हैं। 18000 कॉल राइटर्स जोन है। आज के नहीं बल्कि कल और उसके बाद के निफ्टी पर फोकस रखें। अगले हफ्ते की 18000 कॉल पर फोकस करें, आज आधा माल उठाएं, आधा गिरावट में या 18000 के ऊपर लें। पहले बेस के ऊपर लॉन्ग रहें।
08:46AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 37962-38080 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 38256-38430 है। बेस जोन 37506-37344 और बड़ा बेस जोन 37256-37090 है। कल शानदार तेजी मिली, पहले 37000 और फिर 37500 भी निकला है। आज 38000 अहम स्तर रहेगा। इस कॉल पर 25 लाख का बड़ा OI है। ओपनिंग कहां होगी पता नहीं लेकिन शॉर्ट के बारे में सोचें नहीं। बेस के पास खरीदना अच्छा रहेगा।
08:26AM
FUTURE GROUP को दिल्ली HC से राहत
दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से FUTURE GROUP को राहत मिली है। अमेजन और FUTURE GROUP के बीच सिंगापुर में चल रहे आर्बिट्रेशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 1 फरवरी को होगी।
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर दबाव है। SGX NIFTY भी 130 अंक फिसला है। उधर, कल FED के मिनट्स जारी होने के बाद अमेरिकी बाजारों गिरावट दिखी। DOW करीब 390 अंक टूटा, लेकिन DOW FUTURES में आज निचले स्तरों से 100 POINT की रिकवरी है।
अमेरिकी बाजार
FED मिनट्स जारी होने के बाद US मार्केट में गिरावट देखने को मिली है। Dow कल 393 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P 500 भी 2 फीसदी टूटा। कल के कारोबार में यूएस में सभी 11 सेक्टर में गिरावट रही। टेक शेयरों में भारी बिकवाली से Nasdaq कल 3.3 फीसदी गिरा। फरवरी के बाद Nasdaq में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। स्मॉलकैप इंडेक्स Rusell 2000 भी 3.3 फीसदी फिसलता दिखा।
उधर 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.70 फीसदी पर पहुंच गई है। दरें तेज बढ़ने के संकेत से बॉन्ड यील्ड में उछाल आया है। इस बीच ब्रेंट का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बरकरार है।
FED के मिनट में कहा गया है कि उसका तेजी से बॉन्ड खरीदारी घटाने पर फोकस रहेगा। बॉन्ड टेपरिंग उम्मीद से ज्यादा रह सकती है। FED मेंबर्स ने बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताई है। इसकों देखते हुए ब्याज दरें बढ़ने की रफ्तार उम्मीद से ज्यादा संभव है। US में रोजगार के आंकड़े प्री-कोविड स्तर पर आ गए हैं। FED की बैलेंसशीट घटाने पर भी चर्चा हुई है। अगले कुछ महीनों में FED बॉन्ड होल्डिंग घटा सकता है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 182 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2 फीसदी गिरावट के साथ 28,721.49 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,329.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.74 फीसदी की सुस्ती के साथ 22,738.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोस्पी में भी 0.42 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 3,567.74 के स्तर पर दिख रहा है।
17900-18000 के बीच एक्सपायरी संभव: पोल
आज निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी है। आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 परसेंट जानकारों के मुताबिक निफ्टी 17900 से 18000 के बीच EXPIRE हो सकता है।
दिल्ली HC में HERO Vs HERO
हीरो इलेक्ट्रिक, HERO MOTO CORP के खिलाफ दिल्ली HIGH COURT गई है। आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए HERO MOTO के HERO शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है।
देश में और बढ़ी कोरोना की रफ्तार
देश में कोरोना की रफ्तार और बढ़ गई है।, दिल्ली में कल 10 हजार 665 नए मरीज मिले, मुंबई में कल 15 हजार 166 केस दर्ज हुए। महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।