Closing Bell: वॉलैटिलिटी के बीच लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, फार्मा शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म - share market live updates stock market today mar 11 latest news bse nse sensex nifty coronavirus igl britannia | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 11, 2022/ 3:39 PM

Closing Bell: वॉलैटिलिटी के बीच लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, फार्मा शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.91 अंक याीन 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 55,550.30 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 35.55 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 16630.45 के स्तर पर बंद हुआ है।

Story continues below Advertisement

Closing Bell: वॉलैटिलिटी के बीच लगातार चौथे दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ । आजके कारोबार में फार्मा, PSE, मेटल, रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि ऑटो, IT शेयरों पर दबाव रहा। हालांकि आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरो में खरीदारी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.91 अंक याीन 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 55,550.30 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 35.55 अंक यानी 0.21 फीस

Stock Market Live
MARCH 11, 20223:38 PM IST

Closing Bell: वॉलैटिलिटी के बीच लगातार चौथे दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ । आजके कारोबार में फार्मा, PSE, मेटल, रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि ऑटो, IT शेयरों पर दबाव रहा। हालांकि आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरो में खरीदारी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.91 अंक याीन 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 55,550.30 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 35.55 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 16630.45 के स्तर पर बंद हुआ है।

MARCH 11, 20223:20 PM IST

सीएनबीसी-आवाज की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक ऑटो कंपोनेन्ट PLI स्कीम के लिए कंपनी चुनी गई है। जल्द कंपनियों के नाम का एलान संभव है। ऑटो कंपोनेन्ट PLI स्कीम के लिए Tata Motors काकरीब 2,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। ऑटो कंपोनेन्ट PLI स्कीम के लिए Motherson Sumiका करीब 320 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है

MARCH 11, 20223:11 PM IST

विनय रजानी की बाजार पर राय

विनय रजानी ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार आज कंसोलिडेशन का मूड दिखा रहा है। एशियन मार्केट में भी आज तेजी नहीं दिखाई दे रही जबकि भारतीय बाजारों में भी तीन दिनों की तेजी के बाद आज रेंज बाउंड कारोबार दिखाई दे रहा है। लेकिन कुल मिलाकर आज बाय ऑन डिप्स की रणनीति बाजार में हावी होती नजर आ रही है।पिछले तीन दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो निफ्टी में करीब 1000 अंकों की बढ़त दिखाई दी है। इसलिए अब इसमें मुनाफावसूली होने की संभावना है। वैसे भी आज वीकली एक्सपायरी है लिहाजा निफ्टी में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।

बैंक निफ्टी की तुलना में निफ्टी का सेट अप काफी अच्छा दिखाई दे रहा है क्योंकि आईटी, मेटल और फार्मा में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इसलिए हमारा मानना है कि आने वाले 2 से 3 सेशंस में निफ्टी में और बढ़त देखने को मिल सकती है।निफ्टी पर पोजीशन बनाने की राय देते हुए विनय रजानी ने कहा कि इसमें 16616 के स्तर पर पोजीशन बनाई जा सकती है। इसमें 16800 के स्तर देखने को मिल सकते हैं लेकिन इसमें 16400 पर स्टॉपलॉस लगाना भी जरूरी है।वहीं बैंक निफ्टी पर कॉल देते हुए उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में 34514 पर लॉन्ग जा सकते हैं। इसमें 35400 के स्तर देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें 33800 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

MARCH 11, 20222:57 PM IST

HDFC Securities को इस रियल्टी स्टॉक में हैं 15% उछाल की उम्मीद, क्या हैं आपके पास

एनएसई पर 554.90 रुपये के लाइफ टाइम हाई को छुने के बाद Prestige के शेयर बिकवाली के दबाव में रहें है। हालांकि ये स्टॉक अब बॉटम आउट होता नजर आ रहा है और 410 रुपये के आसपास से इसमें फिर से तेजी आती नजर आ रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटी का कहना है कि Prestige का शेयर इस समय मजबूत डिमांड जोन में नजर आ रहा है। इस स्टॉक को इस समय 425 रुपये के आसपास 3 महीने के 491 रुपये के लक्ष्य के साथ पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह होगी। वर्तमान लेवल से 3 महीने में यह स्टॉक 15 फीसदी का उछाल दिखा सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटी का कहना है कि Prestige का स्टॉक एक बड़े दायरे में कंसोलिडेट होता रहा है। 18 जनवरी 2022 को हाल का हाई बनाने के बाद इसमें गिरावट देखने को मिली है और यह गिरावट 410 रुपये के आसपास थमती नजर आई है जो वीकली चार्ट पर इसका मजबूत डिमांड जोन भी है ।

MARCH 11, 20222:38 PM IST

Share Market Live Update- उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बंपर जीत से शुगर शेयरों पर हरा रंग चढ़ा है। सभी कंपनियां तीन परसेंट से ज्यादा दौड़ी है। इस हफ्ते Dwarikesh Sugar, Mawana Sugars, Rajshree Sugars, Simbhaoli Sugar ने दिए 28 परसेंट तक के रिटर्न दिए है। एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में ताबड़तोड़ रैली देखने को मिल रही है। BSE का शेयर 7 परसेंट उछला है। BSE इस हफ्ते 35 परसेंट दौड़ा है। CDSL ने 5 परसेंट की छलांग लगाई है। पांच दिनों में 16 परसेंट भागा है।

MARCH 11, 20222:28 PM IST

ऑटो मोबाइल सेक्टर की फरवरी थोक बिक्री सालाना आधार पर 23% घटी, सप्लाई चेन की दिक्कत ने दिखाया असर:SIAM


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर (SIAM) ने कहा है कि फरवरी में डीलरों को कंपनियों की तरफ से होने वाली डिस्पैच में सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। सियाम ने आगे कहा है कि सेमी कंडक्टर की आपूर्ति में कमी, नए नियमों के कारण वाहनों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और कुछ और कारण ऑटो मोबाइल की मांग पर प्रतिकूल असर डाल रहें हैं।

SIAM के आंकड़ो के मुताबिक फरवरी 2021 में घरेलू पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की बिक्री सालाना आधार पर 17,35,909 यूनिट से घटकर 13,28,027 यूनिट पर रही है। फरवरी 2022 में कुल पैसेंजर व्हीकल डिलीवरी सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 2,62,984 यूनिट पर रही है जबकि पैसेंजर कार की थोक बिक्री फरवरी 2021 के 1,55,128 यूनिट से घटकर 1,33,572 यूनिट पर आ गई है। हालांकि यूटिलिटी व्हीकल की थोक बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह फरवरी 2021 के 1,14,350 यूनिट से बढ़कर 1,20,122 यूनिट पर आ गई है।

MARCH 11, 20222:28 PM IST

ऑटो मोबाइल सेक्टर की फरवरी थोक बिक्री सालाना आधार पर 23% घटी, सप्लाई चेन की दिक्कत ने दिखाया असर:SIAM


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर (SIAM) ने कहा है कि फरवरी में डीलरों को कंपनियों की तरफ से होने वाली डिस्पैच में सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। सियाम ने आगे कहा है कि सेमी कंडक्टर की आपूर्ति में कमी, नए नियमों के कारण वाहनों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और कुछ और कारण ऑटो मोबाइल की मांग पर प्रतिकूल असर डाल रहें हैं।

SIAM के आंकड़ो के मुताबिक फरवरी 2021 में घरेलू पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की बिक्री सालाना आधार पर 17,35,909 यूनिट से घटकर 13,28,027 यूनिट पर रही है। फरवरी 2022 में कुल पैसेंजर व्हीकल डिलीवरी सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 2,62,984 यूनिट पर रही है जबकि पैसेंजर कार की थोक बिक्री फरवरी 2021 के 1,55,128 यूनिट से घटकर 1,33,572 यूनिट पर आ गई है। हालांकि यूटिलिटी व्हीकल की थोक बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह फरवरी 2021 के 1,14,350 यूनिट से बढ़कर 1,20,122 यूनिट पर आ गई है।

MARCH 11, 20222:17 PM IST

गैसिफिकेशन एसेट्स के ट्रांसफर को RIL के शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स की मंजूरी मिली

रिलायंस इंड्स्ट्रीज (RIL) के गैसिफिकेशन एसेट्स को अलग इकाई में ट्रांसफर को शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स की मंजूरी मिल गई है। कंपनी में शुक्रवार (11 मार्च) को यह जानकारी दी। आरआईएल ने अपनी गैसिफिकेशन यूनिट को अलग सब्सिडियरी में ट्रांसफर करने का प्रोसेस शुरू किया था। गैसिफिकेशन यूनिट सिंथेसिस गैस (Syngas) का उत्पादन करती है। माना जा रहा है कि इस कदम से रिलायंस के बिजनेस की वैल्यू में इजाफा (Value Unlocking) होगा।

नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने आरआईएल को गैसिफिकेशन एसेट्स के ट्रांसफर के लिए क्रेडिटर्स और शेयरहोल्डर्स का एप्रूवल लेने को कहा था। उसने कहा था कि कंपनी को इसके लिए सेक्योर्ड क्रेडिटर्स, अनसेक्योर्ड क्रेडिटर्स और शेयरहोल्डर्स की मीटिंग बुलानी होगी।

MARCH 11, 20222:01 PM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिलायंस इंफ्रा की सहायक कंपनी को 6,330 करोड़ का भुगतान करने के लिए DMRC को दिया आदेश

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने 10 मार्च को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Delhi Metro Rail Corporation Ltd(DMRC) को 2017 में पारित आर्बिट्रेशन आदेश के अनुसार रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Ltd) की एक सहायक कंपनी को 6,330 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा प्रोमोटेड दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (Delhi Airport Metro Express Pvt Ltd (DAMEPL) ने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से संबंधित अपने पक्ष में पारित 2017 के आर्बिट्रेशन आदेश को लागू करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

उच्च न्यायालय ने 10 मार्च को दिए गए अपने फैसले में कहा, आर्बिट्रेशन आदेश को "एक कागजी आदेश के रूप में बने रहने नहीं दिया जा सकता है।" अदालत ने DMRC को विभिन्न निधियों और खातों के तहत उपलब्ध अपने धन को आर्बिट्रेशन आदेश के तहत भुगतान करने के लिए कहा। उच्च न्यायालय ने कहा कि DMRC इस दायित्व को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति या कर्ज ले सकता है।

MARCH 11, 20221:51 PM IST

आईसीआईसीआई बैंक NARCL में खरीदेगा 5% हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को बताया है कि उसने नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) में निवेश के लिए 10 मार्च 2022 को एक करार पर हस्ताक्षर किए है। NARCL एक एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसकी स्थापना 7 जुलाई 2021 को गई थी।

बैंक NARCL 5 फीसदी इक्विटी होल्डिंग के अधिग्रहण के लिए 137.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस 137.5 करोड़ रुपये का भुगतान किश्तों में किया जाएगा। इस इक्विटी इन्वेस्टमेंट के पहले किश्त के तहत 70.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा । इस सौदे के 31 मार्च 2022 तक पूरे हो जाने की संभावना है।

बतातें चले कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट 2021 के अपने भाषण में इस बात का एलान किया था कि देश में एक नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) या बैड बैंक की स्थापना की जाएगी जो बैंको के बड़े एनपीए के मामलों को सुलझाएगा।

MARCH 11, 20221:31 PM IST

मॉर्गन स्टैनली की राय, सेंसेक्स छू सकता है 75,000 का लेवल

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली के रीधम देसाई ने इस साल के अंत के सेंसेक्स के 70,000 के लक्ष्य को घटाकर 62,000 कर दिया है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि किसी बुलकेस सिनेरियो में सेंसेक्स साल के अंत तक 75000 का स्तर भी छु सकता है। यह बुलकैश सिनेरियो भारत के बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने पर आधारित है। अगर ऐसा होता है तो आगे आने वाले महीनों में भारत में करीब 20 अरब डॉलर आते नजर आ सकते है। इसके लिए कुछ और भी शर्ते है। जैसे कोविड को फिर से सर नहीं उठाना चाहिए। ऑयल में आया उबाल थमना चाहिए , आरबीआई के रूख में नरमी कायम रहनी चाहिए और अर्निंग ग्रोथ में मजबूती कायम रहनी चाहिए।

मॉर्गन स्टैनली का सेंसेक्स का 62000 का इस साल के अंत का लक्ष्य इन तथ्यों पर आधारित है कि यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कुछ ही हफ्तों में खत्म होना चाहिए। भविष्य में आने वाली कोविड की लहरों से कोई बड़ा प्रतिबंध लागू नहीं होना चाहिए और ग्रोथ में रिकवरी होनी चाहिए।

MARCH 11, 20221:14 PM IST

LIC India को दिसंबर तिमाही में बंपर मुनाफा, IPO से पहले कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 235 करोड़ रुपए हुआ

LIC IPO: पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी कर रही LIC ने फिस्कल ईयर 2022 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में बढ़कर 234.91 करोड़ रुपए पहुंच गया है। बीमा कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, एक साल पहले दिसंबर तिमाही में LIC का प्रॉफिट 0.91 करोड़ रुपए था। 31 दिसंबर 2021 को खत्म पिछले 9 महीनों में कंपनी का प्रॉफिट 1642.78 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में सिर्फ 7.08 करोड़ रुपए थी।

MARCH 11, 202212:55 PM IST

SIAM FEB DATA (YoY)। PV बिक्री 2.81 Lk से घटकर 2.62 Lk यूनिट पर रही है जबकि पैसेंजर कार बिक्री 1.55 से घटकर 1.33 Lk यूनिट पर रही है। वहीं मोटरसाइकिल बिक्री 9.10 से घटकर 6.58 Lk यूनिट पर रही है। 2-व्हीलर बिक्री 14.2 Lk से घटकर 10.3 Lk यूनिट पर रहा है।

MARCH 11, 202212:39 PM IST

सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव के लिए ड्रोन इंडस्ट्री से अप्लिकेशन मांगा

सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिंव (PLI) स्कीम के लिए ड्रोन इंड्स्ट्री (Drone Industry) से अप्लिकेशन मांगा है। सरकार ने 30 सितंबर, 2021 को पीएलआई स्कीम (PLI Scheme) की अधिसूचना जारी की थी। कुल 120 करोड़ का इनसेंटिव है, जो तीन वित्त वर्ष के दौरान दिया जाएगा। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (Civil Aviation Ministry) ने 11 मार्च को कहा कि कुल इनसेंटिव वित्त वर्ष 2020-21 में ड्रोन इंडस्ट्री के कुल टर्नओवर का करीब दोगुना है।

पीएलआई स्कीम के तहत ड्रोन और उसके पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को अगले तीन साल में उनके द्वारा किए गए वैल्यू एडिशन के 20 फीसदी के बराबर इनसेंटिव मिलेगा। इस वैल्यू एडिशन को एनुअल सेल्स के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा। हालांकि, कैलकुलेशन के लिए एनुअल सेल्स में पर्चेज कॉस्ट घटा दी जाएगी। इस स्कीम के तहत ड्रोन और उसके कंपोनेंट की के नेट सेल्स में वैल्यू एडिशन की हिस्सेदारी कम से कम 40 फीसदी होनी चाहिए।

MARCH 11, 202212:16 PM IST

इस बैंक स्टॉक ने 5 दिनों में दिखाया 8% का उछाल, मोतीलाल ओसवाल को भी है इस स्टॉक पर 30% का दिख रहा अपसाइड

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म मोतीलाल ओसवाल ने AU Small Finance Bank की वर्चुअल मीटिंग अटेंड की थी। इस मीटिंग में बैंक के प्रबंधन ने इस बात पर बल दिया कि उनके लिए डिजिटल क्षमता बढ़ाने और बैंक के बिजनेस ग्रोथ पर फोकस करना अहम है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में AU Small Finance Bank का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा भागा है।

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अभी इस शेयर में औऱ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और यह शेयर 1550 रुपये का टार्गेट हासिल करता दिख सकता है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि इस स्टॉक मे वर्तमान लेवल से 33 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड देखने को मिल सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने AU Small Finance Bank पर जारी अपने एक नोट में कहा है कि बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहा है । इसके साथ ही चुनौती भरे माहौल में भी इसकी एसेट क्वालिटी भी खराब नहीं हुई है।

MARCH 11, 202211:57 AM IST

Nazara Technologies पर जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

GCL Securities के रवि सिंघल ने कहा, "Nazara Technologies मुख्य रूप से हॉस्पिटैलिटी और ऑनलाइन गेमिंग बिजनेस में है। ये बिजनसे कोविड -19 महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वर्तमान अनलॉक थीम में Nazara Technologies के दोनों बिजनेस सेगमेंट में तेजी आने और आगामी तिमाहियों में इसकी संख्या आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके शेयर ने लगभग 1825 रुपये से 1830 रुपये के स्तर पर भी ताजा ब्रेकआउट दिया है। इसलिए स्टॉक अब बुल ट्रेंड में दिखाई देता है।"

Nazara Technologies के शेयर के प्रमुख स्तरों पर बात करते हुए SMC Global Securities के मुदित गोयल ने कहा, "स्टॉक वर्तमान में 1780 रुपये से 1930 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है। एक बार 1930 रुपये के स्तर दिख रहे रेजिस्टेंस को ब्रेक किया तो इसमें और तेजी आ सकती है।"

MARCH 11, 202211:41 AM IST

SIAM FEB DATA (YoY)। PV बिक्री 2.81 Lk से घटकर 2.62 Lk यूनिट पर रही है जबकि पैसेंजर कार बिक्री 1.55 से घटकर 1.33 Lk यूनिट पर रही है। वहीं मोटरसाइकिल बिक्री 9.10 से घटकर 6.58 Lk यूनिट पर रही है। 2-व्हीलर बिक्री 14.2 Lk से घटकर 10.3 Lk यूनिट पर रहा है।

MARCH 11, 202211:22 AM IST

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस न्यू लिस्टेड स्टॉक पर एक्सपर्ट्स को भी है भरोसा

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का मानना है कि Star Health और Allied Insurance कंपनियों को इस स्थिति में अच्छा फायदा होता नजर आएगा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने Star Health अपने कवरेज की शुरुआत Buy ऱेटिंग के साथ की है और इसके लिए 806 रुपये का टार्गेट दिया है। बता दें राकेश झुनझुनवाला केपोर्टफोलियो में शामिल Star Health की लिस्टिग अभी दिसंबर 2021 में हुई है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कंपनी का लॉस रेश्यों ऊंचे स्तर पर रह सकता है लेकिन रिटेल कारोबार पर फोकस और नए बिजनेस से होने वाली ग्रोथ वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी आगे चलकर हेल्थ सेगमेंट में अपनी लीडिंग पोजिशन को और मजबूत कर सकती है।

MARCH 11, 202211:04 AM IST

ICICI Securities के 6 पसंदीदा स्पेशिलियटी केमिकल स्टॉक, जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

स्पेशियलिटी केमिकल पर जारी एक नोट में आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने कहा है कि साल 2022 की चौथी तिमाही में अब तक R-22 की कीमतें बढ़कर 244 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है लेकिन इसका वॉल्यूम सालाना आधार पर 81 फीसदी घटा है। इसकी वजह Gujarat Fluorochemicals के प्लांट की बंदी हो सकती है लेकिन आईसीआईसीआई सिक्योरिटी इस बात को लेकर बहुत चिंतित नहीं है क्योंकि कंपनियां पूरे साल के लिए अलोटेडट अपने कोटे की बिक्री करते है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी Sudarshan Chemical, EPL, Chemplast Sanmar, Gujarat Fluorochemicals, Tatva Chintan, और Phillips Carbon Black (PCBL) जैसे स्पेशियिलिटी केमिकल शेयरों को BUy रेटिंग दी है। इसके अलावा कंपनी ने Rossari Biotech और Galaxy Surfactants में होल्ड रेटिंग दी है जबकि SRF, Clean Science के लिए Reduce रेटिंग दी है। वहीं और Navin Fluorine के लिए Sell रेटिंग दी है।

MARCH 11, 202210:50 AM IST

COLGATE पर क्या है ब्रोकरेज की राय

NOMURA ने COLGATE पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 1700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि प्रभा नरसिम्हन कंपनी की नई CEO बनी हैं। ये कंपनी के

टॉप मैनेजमेंट में बाहर से पहली नियुक्ति है। ऐसा लगता है कि मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए नए नेतृत्व के हाथों में कमान सौंपी गई है। प्रभा नरसिम्हन की नियुक्ति से उम्मीदें बढ़ेगी। हालांकि साथ ही मध्यम अवधि ग्रोथ को लेकर सतर्क रहने की भी जरूरत है।

JP MORGAN ने COLGATE पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1580 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि नई नियुक्ति का ओरल केयर बिजनेस रेवेन्यू बढ़ाने पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही नॉन-ओरल केयर बिजनेस पोर्टफोलियो मजबूत बनाने पर भी फोकस संभव है।

MARCH 11, 202210:31 AM IST

GEPL CAPITAL के Vidnyan Sawant आज की 3 Buy कॉल जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

Infosys: Buy | LTP: Rs 1,826 | इस स्टॉक में 1650 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,230 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 22 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।

GNFC: Buy | LTP: Rs 630.50 | इस स्टॉक में 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 812 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 29 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।

TCS: Buy | LTP: Rs 3,621 | इस स्टॉक में 3,380 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 4,360 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 20 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।

MARCH 11, 202210:10 AM IST

Cryptocurrency Price Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मिलजुला असर देखने को मिला। आज क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन 39,000 डॉलर से नीचे गिर गया, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के क्रिप्टो पर कार्यकारी आदेश के बाद क्रिप्टो बाजार में गिरावट का दौर नजर आया। रूस और यूक्रेन क्राइसिस, राजनीतिक अनिश्चितता और महंगाई दर के ज्यादा रहने के बीच गुरुवार को डिजिटल टोकन स्टॉक एक साथ गिर गए। बिटकॉइन की कीमत आज 5% गिरकर 38,655 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 2022 में अब तक लगभग 16% (वर्ष-दर-तारीख या YTD) नीचे है।

अमेरिकी मुद्रास्फीति 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अमेरिकी स्टॉक और अन्य जोखिम वाली संपत्ति दबाव में थी और चूंकि यूक्रेन में युद्ध से कमोडिटी की कीमतों गिरने लगी है। हाल के सालों में बिटकॉइन ने शेयर बाजार में चाल का पालन करने की प्रवृत्ति का प्रदर्शन किया है।

MARCH 11, 20229:58 AM IST

Share Market Live Update- शुरुआती गिरावट के बाद बाजार संभला है। सेंसेक्स में 100 और निफ्टी में 20 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी में भी आधा परसेंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। मेटल और मीडिया शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। स्मॉल कैप इडेक्स में भी 1 परसेंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। AUTO, IT और FMCG शेयरों पर दबाव दिख रहा है। कच्चे तेल का ऊबाल भी कुछ ठंडा पड़ा है। ब्रेंट का भाव 109 डॉलर के नीचे फिसला है। सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। MCX पर सोने का भाव 53 हजार से नीचे लुढ़का है।

MARCH 11, 20229:42 AM IST

Shipping Corporation of India: एलआईसी ने 2 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेची। भारतीय जीवन बीमा निगम ने खुले बाजार लेनदेन से कंपनी में 2 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेची। इसके साथ ही कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 8.04 प्रतिशत से घटकर 6.03 प्रतिशत हो गई है।

MARCH 11, 20229:35 AM IST

डे ट्रेडिंग स्टॉक्स जो करा सकते हैं जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगाड़िया की इंट्राडे कॉल

Britannia Industries: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -3350-3400 रुपए, स्टॉप लॉस - 3150 रुपए

GNFC: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 645-650 रुपए, स्टॉप लॉस - 615 रुपए

Profitmart securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल

Tata Consumer: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 765 रुपए, स्टॉप लॉस - 705 रुपए

Jindal Steel: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 490 रुपए, स्टॉप लॉस - 452 रुपए

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

Tata Power: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 255 रुपए, स्टॉप लॉस - 218 रुपए

Ashok Leyland: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 120 रुपए, स्टॉप लॉस - 97 रुपए

MARCH 11, 20229:26 AM IST

Petrol Diesel Price Today 11th March: पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का पांचवां दिन शुक्रवार राहत भरा रहा। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। आज लगातार 101वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

MARCH 11, 20229:19 AM IST

Market at open: बाजार की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। सेंसेक्स 279.75 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 55,184.64 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 89.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 16525.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

MARCH 11, 20229:07 AM IST

Market at Pre-open: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। सेंसेक्स 242.14 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 55,223.06 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 80.00 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 16508.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

MARCH 11, 20228:48 AM IST

FII और DII आंकड़े

10 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,981.15 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 945.71 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

MARCH 11, 20228:46 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,443 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,291 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,752 फिर 16,909 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,004 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 33,533 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35,160 फिर 35,845 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

MARCH 11, 20228:42 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

11 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

MARCH 11, 20228:39 AM IST

L&T के कंस्ट्रक्शन यूनिट को मिले बड़े ऑर्डर

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro (L&T) के शेयर के भाव 10 मार्च को 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ गये। कंपनी ने घोषणा की कि उसकी निर्माण शाखा ने अपने विभिन्न बिजनेस के लिए 'महत्वपूर्ण' ऑर्डर हासिल किए हैं जिसके बाद शेयरों में उछाल देखने को मिला। कंपनी को 1,000-2,500 करोड़ रुपये के अहम ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON International Ltd) से कंपनी को एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) ऑर्डर मिला है। इसके तहत Northeast Frontier Railway के लिए 25 केवी ओवरहेड विद्युतीकरण, सिग्नलिंग और दूरसंचार के काम किये जायेंगे।

MARCH 11, 20228:31 AM IST

Zomato, Paytm, Nykaa के शेयर बाजार में औंधे मुंह गिरे, लेकिन इस टेक कंपनी का शेयर है मजबूत

भारतीय टेक शेयर इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं। भू-राजनीतिक संकट के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में जारी अस्थिरता इनमें गिरावट की अहम वजह रही। जोमैटो (Zomato), पेटीएम (Paytm), नायका (Nykaa) जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि इसके बीच अभी भी कुछ टेक शेयर मजबूती से बाजार में टिके हुए हैं।

ऐसी कंपनियों में डिजिटल मैप प्रोवाइडर सीई इंफो सिस्टम्स या मैपमाईइंडिया (CE Info Systems or MapMyIndia) के शेयर शामिल हैं, जो लिस्टिंग के बाद से मजबूती के साथ बने हुए हैं। गुरुवार को मैपमायइंडिया का शेयर NSE पर 2.03% बढ़कर 1,505 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि इस दौरान अधिकतर टेक शेयरों में गिरावट देखी गई है।

MARCH 11, 20228:26 AM IST

क्रूड कीमतों में नरमी, ब्रेंट $110 के पास

सप्लाई की टेंशन कम होने से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 110 डॉलर के पास है। रूस ने क्रूड कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने के संकेत दिए है लेकिन सोने में मजबूती देखने को मिल रही है। COMEX GOLD 2000 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।

MARCH 11, 20228:22 AM IST

Colgate-Palmolive ने HUL के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभा नरसिम्हन को बनाया कंपनी का सीईओ

प्रभा नरसिम्हन को कोलगेट पामोलिव ( Colgate-Palmolive (India)) को नई सीईओ और एमडी बनाया गया है। इस पद पर पहले राम राघवन काम कर रहे थे। अब उनको कंपनी की पेरेंट कंपनी में नई भूमिका के लिए चुना गया है। बता दें कि प्रभा नरसिम्हन एचयूएल की पूर्व एग्जीक्यूटिव रह चुकी है। प्रभा नरसिम्हन की नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी।

बता दें कि इसी हफ्ते HUL ने सूचित किया था कि प्रभा नरसिम्हन कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होम केयर और वाइस प्रेसिडेंट होम केयर यूनिलिविर साउथ एशिया के अपने पद से मुक्त हो जाएगी। बता दें कि प्रभा नरसिम्हन ने 2006 में एचयूएल रीजनल मार्केटिंग मैनेंजर के तौर पर अपना काम शुरु किया था। इसके पहले वो थोड़े समय तक मदुरा गार्मेंट में मैनेंजर स्ट्रैटजी के तौर पर काम कर चुकी है।प्रभा नरसिम्हन एचयूएल में अलग -अलग पदों पर 15 साल तक काम किया है।

MARCH 11, 20228:10 AM IST

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि आज के कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी ने एक अपसाइट गैप बनाए रखा जो बाजार में मजबूती का संकेत है। हालांकि ऊपर की तरफ निफ्टी को डिक्लाइनिंग चैनल के ऊपरी छोर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। नियर टर्म में बाजार साइडवेज बना रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर नियर टर्म में निफ्टी 16750 के नीचे बना रहता है तो बाजार साइडवेज कारोबार करता नजर आएगा। वहीं ये अगर 16750 के ऊपर मजबूती के साथ बढ़त दिखाता है तो यह रैली 17,000 तक जा सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16400 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

Choice Broking की पलक कोठारी का कहना है कि तकनीकी तौर पर निफ्टी ने गैप को भर दिया है और इसमें 89-HMA से उछाल देखने को मिला है जो काउंटर में तेजी आने का संकेत है। 4 आवर्ली चार्ट पर निफ्टी ने एक हैमर कैंडलिस्टिक बना लिया है यह भी तेजी आने का संकेत है। इसके सिवा निफ्टी ने 21 and 50 HMA के ऊपर क्लोजिंग दी है जो इसमें और तेजी की संभावना दिखाता है। निफ्टी के लिए 16,400 पर सपोर्ट और 16900 पर रजिस्टेंस है जबकि बैंक निफ्टी के लिए 33,700 पर सपोर्ट और 35,000 पर रजिस्टेंस है।

MARCH 11, 20228:05 AM IST

गुरुवार को कैसी रही बाजार की चाल

कल बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त देखने को मिली। 10 मार्च को आए राज्यों के चुनाव परिणाम उम्मीद के अनुरुप रहे हैं। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट हुई है और ग्लोबल संकेत भी सुधरे हैं। जिसका असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला। बाजार में आज पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच गैपअप ओपनिंग देखने को मिली और उसके बाद बीजेपी के जीत की संभावना बढ़ने के साथ-साथ बाजार की रैली भी बढ़ती नजर आई। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 817.06 अंक यानी 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 55,464.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 249.55 अंक यानी 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 16,594.90 के स्तर पर बंद हुआ। इस बीच एक खबर आई कि रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री तुर्की में मुलाकात करेंगे। जिससे दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए बात बनने की कुछ संभावना दिखी।

MARCH 11, 20228:04 AM IST

क्रूड कीमतों में नरमी, ब्रेंट $110 के पास

सप्लाई की टेंशन कम होने से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 110 डॉलर के पास है। रूस ने क्रूड कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने के संकेत दिए है लेकिन सोने में मजबूती देखने को मिल रही है। COMEX GOLD 2000 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।

MARCH 11, 20228:03 AM IST

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर मिल रहे है। एशिया में गिरावट देखने को मिल रही है। SGX NIFTY पर आधा परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका में महंगाई दर के 40 साल की ऊंचाई पर पहुंचने से कल DOW और NASDAQ गिरकर पर बंद हुए थे। 2 परसेंट तक 10 साल का US बॉन्ड यील्ड उछला है।

MARCH 11, 20228:03 AM IST

Share Market Live Update- सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।