भारतीय शेयर बाजारों में 17 अप्रैल को तेजी लौटी है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की ताजा खरीदारी जैसे फैक्टर्स से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। सेंसेक्स ने शुरुआत तो मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में की, लेकिन तुरंत ही यह हरे निशान में आ गया। दिन में यह पिछली क्लोजिंग से 427.14 अंक उछलकर 78,415.82 के हाई तक गया। निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और फिर तुरंत ही इसमें तेजी आई। दिन में यह बेंचमार्क इंडेक्स 126.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,323.10 के हाई तक गया।
