Share Market Today: अमेरिका में जैक्सन होल की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार आज 23 अगस्त को लगभग सपाट बंद हुए। सेंसेक्स में 33 अंकों की मामूली बढ़त देखी गई। वहीं ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.16 फीसदी की तेजी देखी गई। इस मिलेजुले कारोबार के बीच निवेशकों के शेयर बाजार में आज करीब 42,000 करोड़ रुपये डूब गए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। दूसरी ओर ऑटो और सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में तेजी रही।
