Get App

Share Market: शेयर बाजार ने कराया ₹3 लाख करोड़ का मुनाफा, इन शेयरों के दम पर बढ़ गई निवेशकों की दौलत

Share Market Today: मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज 29 जुलाई को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.80 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते आज दिन भर में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 3.14 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 6:14 PM
Share Market: शेयर बाजार ने कराया ₹3 लाख करोड़ का मुनाफा, इन शेयरों के दम पर बढ़ गई निवेशकों की दौलत
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 460.06 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में सोमवार 29 जुलाई को नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना अबतक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद हुई मुनाफावसूली के चलते दोनों इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.80 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते आज दिन भर में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 3.14 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी कैपिटल गुड्स, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 23.12 अंक या 0.028% की बढ़त के साथ 81,355.84 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 81,908.43 के अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1.25 अंक या 0.005% की मामूली बढ़त के साथ 24,836.10 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी इंट्राडे के दौरान 24,999.75 का अपना नया ऑलटाइम हाई बनाया।

निवेशकों ने ₹3.14 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जुलाई को आज बढ़कर 460.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 26 जुलाई को 456.92 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.14 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.14 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें