Share Market: शेयर बाजार 7 दिनों बाद लुढ़का, फिर भी निवेशकों को ₹1.32 लाख करोड़ का हुआ फायदा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 7 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला गुरुवार को थम गया। सेंसेक्स जहां 132 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 20,900 के स्तर पर आ गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का रुख रहा, जिसके चलते निवेशकों को शेयर बाजार में आज भी करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 350.17 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 7 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला गुरुवार को थम गया। सेंसेक्स जहां 132 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 20,900 के स्तर पर आ गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का रुख रहा, जिसके चलते निवेशकों को शेयर बाजार में आज भी करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। यूटिलिटी, पावर, सर्विसेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तगड़ी तेजी देखी गई। वहीं FMCG, मेटल और आईटी शेयरों में गिरावट का रुख रहा। बाजार को RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों का इंतजार है, जो शुक्रवार 8 दिसंबर को आने की उम्मीद है।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 132.04 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 69,521.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 36.55 अंक या 0.40% फिसलकर 20,901.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.32 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 दिसंबर को बढ़कर 350.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 6 दिसबर को 348.85 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 2.47 फीसदी की तेजी रही। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), टाटा स्टील (Tata Steel), आईटीसी (ITC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर करीब 0.64% से लेकर 1.80% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Paytm Stocks: एक झटके में 18% गिरा पेटीएम का शेयर, लिस्टिंग के बाद से ₹1 लाख करोड़ घटी वैल्यू

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाटा स्टील (Tata Steel), आईटीसी (ITC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर 0.64% से लेकर 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,197 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,885 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,197 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,568 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 120 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 339 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।