Share Market Today: आखिरी घंटे में तेज बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 9 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 59 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 22,650 के नीचे फिसल गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 88,000 करोड़ रुपये डूब गई। हालांकि इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स ने पहली बार 75,000 के स्तर को पार किया और 75,124.28 के नए ऑलटाइम हाई को छुआ। वहीं निफ्टी ने कारोबार के दौरान 22,768.40 अंक का नया शिखर छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार में तेज गिरावट आई और दोनों इंडेक्स अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का रुख रहा।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 58.80 अंक या 0.079% की गिरावट के साथ 74,683.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में दिन के ऊपरी स्तर से कीरब 450 अंकों की गिरावट आई। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 23.55 अंक या 0.10% फिसलकर 22,642.75 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 अप्रैल को घटकर 399.98 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 8 अप्रैल को 400.86 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 88 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 88 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.81% की तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एशियन पेंट्स (Asian Paints), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.38% से लेकर 1.19 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) का शेयर 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), टाटा स्टील (Tata Steel) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर क्रमश: 1.12% और 1.48% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,028 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,951 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,614 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,232 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 105 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 239 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 10 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।