Share Market: आखिरी घंटे में खरीदारी से झूमा शेयर बाजार, एक दिन में ₹3.25 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति

Share Market Today: आखिरी घंटे में जबरदस्त खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 22 फरवरी को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 535 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिर 22,200 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 10:32 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर बढ़कर 392.13 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: आखिरी घंटे में जबरदस्त खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 22 फरवरी को बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार शुरुआती कारोबार के दौरान लाल निशान में आ गया था, लेकिन फिर आईटी, ऑटो और मेटल शेयरों में आईटी तेजी से इस दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में मदद मिली। सेंसेक्स जहां 535 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिर 22,200 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 0.92 और 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बैंकिंग शेयरों ने आज निराश किया।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 535.15 अंक या 0.74% की तेजी के साथ 73,158.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 162.40 अंक या 0.74% फीसदी की बढ़त के साथ 22,217.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.26 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 फरवरी को बढ़कर 392.13 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 21 फरवरी को 388.87 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक 3.12% की तेजी रही। इसके बाद आईटीसी (ITC), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टीसीएस (TCS) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.32% से लेकर 2.73 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Space Stocks: रॉकेट बने अंतरिक्ष-क्षेत्र की कंपनियों के शेयर, सरकार ने 100% तक FDI को दी मंजूरी

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एसबीआई (SBI), कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 0.61% से लेकर 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,077 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,933 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,077 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,739 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 280 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 14 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।