4 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलोजिज (Newgen Software Technologies) के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की ओर से कंपनी के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस बढ़ाए जाने के बाद शेयरों में उछाल देखने को मिला। जेफरीज ने न्यूजेन सॉफ्टवेयर के लिए अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टार्गेट प्राइस 1,275 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,740 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के शुक्रवार 1 दिसंबर के बंद भाव से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है।
