Defence stocks: शिपबिल्डिंग स्टॉक कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के शेयरों में आज 26 नवंबर को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है। इसके अलावा, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड (GRSE) भी 3% और 8% तक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आज मंगलवार को डिफेंस स्टॉक्स में जमकर खरीदारी देखने को मिल रही है। कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में दो दिन में ही 10 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है और यह BSE पर 1431.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, मझगांव डॉक के शेयर 4250 रुपये और GRSE के शेयर 1537.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।
