डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खबर से 6 नवंबर को आईटी कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त तेजी आई थी। लेकिन, यह तेजी टिक नहीं पाई। 7 नवंबर को बाजार खुलने पर आईटी शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। 10:20 बजे निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.29 फीसदी यानी 540 प्वाइंट्स तक लुढ़क गया था। हालांकि, ट्रंप की पॉलिसी बिजनेस को बढ़ावा देने वाली रही है। अपने पिछले कार्यकाल में ट्रंप ने इंडिया के साथ कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर जोर दिया था। ट्रंप के पिछले कार्यकाल को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि डिफेंस और टेक्नोलॉजी के मामले में इंडिया के लिए नए मौके सामने आ सकते हैं। साथ ही फार्मा और आईटी सर्विसेज के एक्सपोर्ट में भी उछाल आ सकता है।
