बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि शॉर्ट वाले ट्रेडर खुलते ही आधी पोजीशन काटें। आधी पोजीशन में शुरुआती 15 मिनट के हाई का SL रखें। 22,000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग, प्रीमियम `77 पर है। 21,913 के नीचे पुट राइटर मुश्किल में फंसेगा। अगला सपोर्ट स्तर 21,781 का 10 DEMA पर है जबकि आज निफ्टी 21,781 तक फिसल सकता है। 21,800 के ऊपर स्थिरता आने पर ही खरीदें और इसके लिए 21,750 का स्टॉपलॉस लगाए। कोई भी खरीदारी सिर्फ इंट्राडे के लिए सख्त SL के साथ होगी। जनवरी का महीना बाहर बैठकर देखने का है। जनवरी का महीना पोजीशनल सौदा लेने का नहीं है।
