श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) ने 13 मई को बोर्ड की बैठक में अपनी हाउसिंग फाइनेंस सब्सिडियरी कंपनी श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की बिक्री को मंजूरी दे दी। कंपनी की बिक्री वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) को जाएगी। वारबर्ग पिनकस स्टेक की खरीदारी अपने इकाई मैंगो क्रेस्ट इनवेस्टमेंट लिमिटेड के जरिये करेगी।
