Shyamkamal Investments Shares: श्यामकमल इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 2 जून को 20% का अपर सर्किट लगा और शेयर बढ़कर 4.38 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा दिन है, जब श्यामकमल इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी के साथ बंद हुए है। इस दौरान इसके शेयरों में अबतक करीब 30 फीसदी की तेजी आ चुकी है। कंपनी ने बीते 30 मई को आधिकारिक घोषणा की कि उसके बोर्ड ने कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस अधिकारी के रूप में आनंद लोहिया की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
