Sigachi Industries Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 28 फरवरी को 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एक दिन पहले शेयर ने 52 सप्ताह का उच्च स्तर छुआ था। लेकिन बुधवार को इसमें भारी बिकवाली देखी गई। सुबह शेयर बीएसई पर गिरावट के साथ 91 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 9.48 प्रतिशत टूटकर 82.77 रुपये पर आ गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.26 रुपये पर क्लोज हुआ।
