वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिली है। SGX NIFTY 70 अंक उछलकर 17 हजार 500 के पार निकला है। अच्छे नतीजों और आर्थिक आंकड़े से कल अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दिखी ।
वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिली है। SGX NIFTY 70 अंक उछलकर 17 हजार 500 के पार निकला है। अच्छे नतीजों और आर्थिक आंकड़े से कल अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दिखी ।
निवेशकों की नजर अर्निंग्स और इकोनॉमिक आंकड़ों पर है। PayPal, Gilead और eBay ने अच्छे नतीजे पेश किए है। वहीं Starbucks, Electronic Arts के भी नतीजे अच्छे रहे है। कंपनियों के अच्छे नतीजों से अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी। Nasdaq 3 महीनों की ऊंचाई पर बंद हुआ जबकि Dow Jones 416 अंकों की तेजी से साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.50 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
US में तेजी का असर एशियाई बाजारों दिखने की उम्मीद है। चीन, यूरोप के सर्विस एक्टिविटी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर है। इस बीच महीने दर महीने आधार पर US सर्विस PMI 55.3 से बढ़कर 56.7 पर रही है। US फैक्ट्री ऑर्डर जून में 1.8% से बढ़कर 2% पर रहा है। चीन सर्विस PMI जुलाई में बढ़कर 55.5 हुआ।
उधर कच्चे तेल के मोर्च पर भी अच्छी खबर है। अमेरिका में क्रूड भंडार बढ़ने और OPEC+ के सितंबर में उत्पादन 1 लाख बैरल बढ़ाने के फैसले से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 97 डॉलर के नीचे आया।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 48.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 27,892.68 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.50 फीसदी गिरकर 14,703.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ 20,112.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 3,175.22 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।