Get App

कई देशों से मिले बड़े ऑर्डर्स, फटाक से यह शेयर पहुंचा अपर सर्किट पर, आपके पोर्टफोलियो में है?

Stock Market News: हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री की इस दिग्गज कंपनी को भारत समेत कई देशों से बड़े ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में इसका खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद शेयरों की जमकर खरीदारी होने लगी और शेयर 20 फीसदी उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। शेयर इस लेवल से नीचे भी नहीं खिसके और इसी अपर सर्किट पर बंद हुए हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 3:37 PM
कई देशों से मिले बड़े ऑर्डर्स, फटाक से यह शेयर पहुंचा अपर सर्किट पर, आपके पोर्टफोलियो में है?
Skipper को पावरग्रिड कॉरपोरेशन से नए ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट्स की डिजाइनिंग, सप्लाई और कंस्ट्रक्शन के लिए ऑर्डर मिला है जिसके चलते आज शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। (Image- Pixabay)

Skipper Share Price: देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) स्ट्रक्चर मैनुफैक्चरर कंपनी स्किपर (Skipper) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी दिखी। इसके शेयर 20 फीसदी के उछाल के साथ आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 172.70 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए। शेयर इस लेवल से नीचे भी नहीं खिसके और इसी अपर सर्किट पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में यह खरीदारी घरेलू और विदेशों बाजारों से 1135 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने के चलते दिखी। कंपनी ने 17 जून 2022 को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी थी और इस फ्रेश ऑर्डर ने कंपनी के शेयरों में जोश भरा है। इसका फुल मार्केट कैप 1,773.11 करोड़ रुपये है। यह कंपनी पॉलीमर पाइप ब्रांड्स में भी तेजी से अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

Skipper को क्या मिला है ऑर्डर

स्किपर को पावरग्रिड कॉरपोरेशन से नए ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट्स की डिजाइनिंग, सप्लाई और कंस्ट्रक्शन के लिए ऑर्डर मिला है। इसके लिए कंपनी को ऐसा ही ऑर्डर दक्षिण अमेरिका, मिडिल ईस्ट और उत्तरी अमेरिका से मिला है। हालांकि कंपनी ने हर एक सौदे की अलग-अलग वैल्यू का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा हर एक सौदे की रुपरेखा और दायरे के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें