Get App

Stock in Focus: 1 साल में 568% का मल्टीबैगर रिटर्न, अब डेटा सेंटर के लिए पेश की केबल की नई रेंज

Stock in Focus: डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरत के बीच ऑप्टिकल फाइबर कंपनी ने फाइबर ऑप्टिक केबल की नई रेंज पेश की है। शेयर भले गुरुवार को 5% टूटा, लेकिन 6 महीने में 357% और 1 साल में 568% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 7:45 PM
Stock in Focus: 1 साल में 568% का मल्टीबैगर रिटर्न, अब डेटा सेंटर के लिए पेश की केबल की नई रेंज
Sterlite Technologies का शेयर गुरुवार के कारोबार में करीब 5% गिरकर बंद हुआ।

Stock in Focus: टेलीकॉम और ऑप्टिकल फाइबर कंपनी Sterlite Technologies Limited (STL) ने डेटा सेंटर के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल की नई रेंज पेश की है। ये केबल कंपनी की Neuralis डेटा सेंटर प्रोडक्ट रेंज का हिस्सा हैं।

कंपनी के मुताबिक, नई रेंज में 48 से लेकर 6,912 ऑप्टिकल फाइबर वाली केबल शामिल हैं। इन्हें खासतौर पर बड़े डेटा सेंटरों के लिए तैयार किया गया है। इन डेटा सेंटरों में लगातार ज्यादा मात्रा में डेटा ट्रांसफर की जरूरत बढ़ रही है।

साइट पर कनेक्टर लगाने की जरूरत नहीं

इन केबल्स की खास बात यह है कि इनके सिरों पर कनेक्टर फैक्ट्री से ही लगे होते हैं। यानी साइट पर पहुंचने के बाद इंजीनियरों को इन्हें हाथ से लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे इंस्टॉलेशन का काम आसान और तेज हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें