Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी PNC Infratech को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नए फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। कंपनी को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से इस प्रोजेर्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी PNC Infratech को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नए फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। कंपनी को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से इस प्रोजेर्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है।
PNC Infratech के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कीमत 194.40 करोड़ रुपये है। इसमें GST शामिल नहीं है। कंपनी को यह परियोजना 24 महीनों के भीतर पूरी करनी होगी।
कहां बनेगा प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट गोमती नदी के दाहिने किनारे स्थित शहीद पथ चौराहे पर बनाया जाएगा। इसके तहत चार लेन का फ्लाईओवर, दो लूप और दो रैंप तैयार किए जाएंगे। यह पूरा काम इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल पर किया जाएगा।
पिछले हफ्ते भी मिला था बड़ा ऑर्डर
यह लगातार दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है जो हाल के दिनों में PNC Infratech को मिला है। पिछले सप्ताह कंपनी को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की 302.44 करोड़ रुपये की EPC परियोजना में सबसे कम बोलीदाता (L1) घोषित किया गया था।
पंतनगर एयरपोर्ट पर होगा बड़ा काम
AAI की इस परियोजना के तहत उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट पर नया घरेलू टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। इसके साथ पार्किंग, इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन, एप्रोच रोड, सहायक भवन, आईटी सिस्टम, एयरपोर्ट सुरक्षा प्रणाली और अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
इसके अलावा रनवे का विस्तार, टैक्सीवे, आइसोलेशन बे, अन्य सिविल व इलेक्ट्रिकल वर्क भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इस प्रोजेक्ट की कीमत 302.44 करोड़ रुपये है, जिसमें GST शामिल नहीं है। इसे भी 24 महीने में पूरा किया जाना है।
PNC Infratech के शेयरों का हाल
PNC Infratech के शेयर सोमवार को 1.12% चढ़कर 206.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 15.93% गिरा है। वहीं 1 साल में इसने 27.93% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 5.31 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।