Parama Ekadashi 2026 Date: भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इसे श्री हरि की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय माना जाता है। एकादशी व्रत हिंदू माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस तरह पूरे साल में 24 एकादशी तिथियां आती हैं। लेकिन जब किसी माह में अधिक मास लगता है, तो एकादशी की संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। अधिक मास का संयोग हर तीन साल पर बनता है। इसलिए इसमें आने वाली एकादशी को दुर्लभ माना जाता है।
