Today Nifty -Bank Nifty Position:आज बाजार की शुरुआत मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। 18 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अब तक मजबूती दिखाते आ रहे छोट-मझोले शेयर भी आज दबाव में आ गए। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए हैं।। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 202.36 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 64948.66 पर और निफ्टी 55.10 अंक या 0.28 फीसदी गिरकर 19310.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 1523 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1978 शेयर गिरे हैं। वहीं, 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।