Get App

Stock Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से मचा त्राहिमाम, सेंसेक्स 3900 अंक टूटा, ₹16 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 7 अप्रैल को क्रैश हो गए। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 3900 अंक या करीब 5 फीसदी टूट गया। वहीं निफ्टी करीब 1000 अंकों से भी अधिक का गोता लगाकर 21,750 के स्तर तक पहुंच गया। इस गिरावट से निवेशकों में हाहाकार मच गया। महज कुछ मिनटों में ही बीएसई में लिस्टेज कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 10 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक घट गई। इस भारी गिरावट के पीछे 5 प्रमुख कारण रहे-

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 1:22 PM
Stock Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से मचा त्राहिमाम, सेंसेक्स 3900 अंक टूटा, ₹16 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे
Stock Market Crash: अप्रैल अब तक विदेशी निवेशकों ने 13,730 करोड़ रुपये की बिकवाली की है

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 7 अप्रैल को सही मायनों में भूचाल आ गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3900 अंक या 5 प्रतिशत से अधिक टूटकर 71,425 पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी 1,160 अंकों का गोता लगाया और 21,750 के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह निफ्टी का पिछले 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट से निवेशकों में हाहाकार मच गया। महज कुछ मिनटों में ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 16 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक घट गई।

शेयर बाजार में आखिरी बार इतनी तेज गिरावट 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आई थी। शेयर बाजार में फैली घबराहट का संकेत देने वाला इंडिया VIX इंडेक्स 55% उछल गया। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप तो 10% तक क्रैश हो गए। आईटी, फार्मा से लेकर मेटल तक सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे। निफ्टी आईटी इंडेक्स 7 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 6% तक लुढ़क गए। आखिर इस गिरावट की वजह क्या है?

शेयर बाजार में इस भारी गिरावट के पीछे 5 प्रमुख कारण रहे-

1. ग्लोबल बाजारों में बिकवाली का तूफान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें