भारतीय शेयर बाजार (Share Market) सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन (Ram Temple Inauguration) के मौके पर बंद रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 22 जनवरी को स्टॉक मार्केट में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि इसकी जगह अब शेयर बाजार में कल यानी शनिवार 20 जनवरी को बाजार को खोलने का आदेश जारी हुआ है। अभी तक शनिवार 20 जनवरी को बस दो घंटे के लिए बाजार को खोलने की योजना थी। हालांकि नए सर्कुलर के मुताबिक, शनिवार को पूरे दिन, सुबह 9:00 से शाम 3:30 बजे तक बाजार में कारोबार होगा।
