Get App

Stock Market Closing Bell: Sensex में 1245 अंकों का उछाल, Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई पर, झमाझम बरसे ₹4.29 लाख करोड़

Stock Market Closing Bell: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुए हैं। मार्केट को कुछ शेयरों से इतना तगड़ा सपोर्ट मिला कि बाकी शेयरों की बिकवाली भी इसकी तेजी को थाम नहीं सके। मार्केट की इस रौनक में निवेशकों की दौलत आज 4.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 01, 2024 पर 10:58 PM
Stock Market Closing Bell: Sensex में 1245 अंकों का उछाल, Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई पर, झमाझम बरसे ₹4.29 लाख करोड़
Stock Market Closing Bell: Sensex आज 1245.05 प्वाइंट यानी 1.72 फीसदी के उछाल के साथ 73745.35 और Nifty 50 भी 355.95 प्वाइंट्स यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 22338.75 पर बंद हुआ है।

Stock Market Closing Bell: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों और दिसंबर 2023 तिमाही के शानदार जीडीपी आंकड़ों पर घरेलू मार्केट में आज शानदार हरियाली दिखी। दोनों ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुए हैं। आईटी और फार्मा शेयर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। निफ्टी का मीडिया इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के बैंक, ऑटो और ऑयल एंड गैस के इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुए जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक। निफ्टी मेटल 3 फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत आज 4.29 लाख करोड़ रुपये लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। सेंसेक्स आज 1245.05 प्वाइंट यानी 1.72 फीसदी के उछाल के साथ 73745.35 और निफ्टी 355.95 प्वाइंट्स यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 22338.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में निफ्टी 22353.3 और सेंसेक्स 73819.21 पर पहुंचा था। आज का क्लोजिंग प्वाइंट भी रिकॉर्ड है।

निवेशकों ने कमाए 4.29 लाख करोड़ रुपये

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 फरवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,87,95,690.23 करोड़ रुपये था। आज यानी 1 मार्च 2024 को यह उछलकर 3,92,25,029.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज 4,29,339.75 करोड़ रुपये बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें