Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 20 दिसंबर को अचानक से भरभरा कर गिर गए। सेंसेक्स ने 930 अंकों का गोता लगाया। वहीं निफ्टी 300 अंक टूटकर बंद हुआ। गिरावट इतनी तेज थी कि निवेशकों के एक दिन में 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गिरावट के पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई कारण हैं। इसमें मुनाफावसूली से लेकर, देश के कुछ हिस्सों में कोविड केस का बढ़ना, क्रूड की कीमतों में उछाल, FII की ओर से पैसा खींचना जैसी वजहें शामिल हैं।
