शेयर मार्केट अभी और करेगा क्रैश! 2500 अंक गिर सकता है निफ्टी, चार्टिस्ट बीजू सैमुअल ने दी बड़ी चेतावनी

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट के जल्द रुकने के संकेत नहीं देख रहे हैं। एलारा कैपिटल के चार्टिस्ट बीजू सैमुअल का कहना है कि निफ्टी में अभी और 2,500 अंकों की गिरावट आ सकती है, जिससे यह 20,000 या उससे भी नीचे के स्तर तक गिर सकता है। उनका मानना है कि 19,500 के स्तर पर जाकर मार्केट को सपोर्ट मिल सकता है

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Fall: निफ्टी ने सितंबर 2024 में बनाए अपने 26,277 के ऑल-टाइम हाई से 16% से अधिक गिर चुका है

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट के जल्द रुकने के संकेत नहीं देख रहे हैं। एलारा कैपिटल के चार्टिस्ट बीजू सैमुअल का कहना है कि निफ्टी में अभी और 2,500 अंकों की गिरावट आ सकती है, जिससे यह 20,000 या उससे भी नीचे के स्तर तक गिर सकता है। उनका मानना है कि 19,500 के स्तर पर जाकर मार्केट को सपोर्ट मिल सकता है। निफ्टी ने सितंबर 2024 में 26,277 का अपना ऑल-टाइम हाई बनाया था, लेकिन तब से अब तक यह 16% से अधिक गिर चुका है। और अगर सैमुअल की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो बाजार को अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है।

क्या यह बेयर मार्केट का शुरुआती दौर है?

हमारे सहयोगी CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में बीजू सैमुअल ने कहा कि यह गिरावट बेयर मार्केट के पहली लहर का संकेत है और यह ट्रेंड 18 से 24 महीनों तक जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पिछले 5 महीनों से बेयर मार्केट का यह ट्रेंड जारी है।

एलारा कैपिटल का मानना है कि निफ्टी लोकसभा चुनाव के बाद 4 जून को बनाए अपने निचले स्तर 21,281 को भी तोड़ सकता है। इसके बाद सिर्फ तीन महीनों में बाजार ने करीब 5,000 अंकों की जबरदस्त तेजी दिखाई थी और सितंबर में एक नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। लेकिन अब, सैमुअल को लगता है कि इस बार निफ्टी को वापसी करने में लंबा समय लग सकता है।


क्या भारतीय शेयर बाजार अब कमजोर प्रदर्शन करेगा?

दूसरी तरफ, सैमुअल को भरोसा है कि अमेरिकी शेयर बाजार में बुल मार्केट बरकरार रहेगा और वहां पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद एक बार फिर मजबूती देखने को मिलेगी। लेकिन भारत के लिए तस्वीर थोड़ी अलग है। बीते चार सालों में भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, लेकिन अब ग्लोबल बाजारों की तुलना में इससा प्रदर्शन कमजोर रह सकता है।

आईटी सेक्टर में छिपा है निवेश का मौका?

हालांकि, बीजू सैमुअल को आईटी सेक्टर में निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले 16-18 महीनों के लिए यह सेक्टर एक 'सेफ हेवन' साबित हो सकता है। निफ्टी आईटी इंडेक्स ने 13 दिसंबर 2024 को अपने उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन वहां से अब तक इसमें 19% की गिरावट आ चुकी है। सैमुअल का मानना है कि अमेरिकी बाजार की मजबूती के कारण आईटी शेयरों में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ रही भारी?

सोमवार को निफ्टी तेजी के साथ खुला था, लेकिन यह शुरुआती बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पाई और निफ्टी फिर से 22,000 के स्तर के आसपास ट्रेड करने लगा। पिछले हफ्ते, निफ्टी में 3% से ज्यादा की गिरावट आई थी, जिसका एक बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित टैरिफ नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता थी। 4 मार्च से लागू होने वाले इन टैरिफ्स का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-  शेयर मार्केट में कब आएगी तेजी? ये 2 स्टॉक इस हफ्ते करा सकते हैं शानदार कमाई

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।