Share Market Today: डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों और रुपये में रिकॉर्ड गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 548 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़कर 23,400 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गई। छोटे और मझोले में और भी तेज गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुआ। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट मेटल, फार्मा, यूटिलिटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली।
