Get App

Tata Stocks: टाटा ग्रुप को 6 महीने में लगा ₹8.2 लाख करोड़ का झटका, क्या यह है शेयर खरीदने का मौका?

Tata Group Stocks: देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घरानों में से एक, टाटा ग्रुप को शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। टाटा ग्रुप की शेयर बाजार में कुल 24 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इन कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू पिछले 6 महीनों में 8.2 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। अगर प्रतिशत में बात करें तो पिछले छह महीनों में, टाटा ग्रुप के वैल्यूएशन में 24% की गिरावट आई है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 5:14 PM
Tata Stocks: टाटा ग्रुप को 6 महीने में लगा ₹8.2 लाख करोड़ का झटका, क्या यह है शेयर खरीदने का मौका?
Tata Group Stocks: टाटा मोटर्स के मार्केट कैप में पिछले 6 महीने के दौरान 1.7 लाख करोड़ की गिरावट आई है

Tata Group Stocks: देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घरानों में से एक, टाटा ग्रुप को शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। टाटा ग्रुप की शेयर बाजार में कुल 24 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इन कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू पिछले 6 महीनों में 8.2 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। अगर प्रतिशत में बात करें तो पिछले छह महीनों में, टाटा ग्रुप के वैल्यूएशन में 24% की गिरावट आई है। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टाटा मोटर्स को झेलना पड़ा है।

टाटा ग्रुप के कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू सितंबर 2024 में 34.77 लाख करोड़ रुपये के अपने शिखर थी। ACE इक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक, टाटा ग्रुप की मार्केट वैल्यूएशन फिलहाल घटकर 26.5 लाख करोड़ रुपये पर आ गई है। टाटा ग्रुप की मार्केट वैल्यू में यह कमी ऐसे समय में आई है, जब शेयर बाजार में पिछले 29 सालों की सबसे लंबी गिरावट जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के चलते शेयर बाजार पर दबाव देखा जा रहा है

TCS, टाटा मोटर्स को भारी नुकसान

टाटा ग्रुप की सबसे मूल्यवान कंपनी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट वैल्यू में हालिया शिखर से 3.67 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसके शेयर पिछले छह महीनों में 22.5% तक गिर चुके हैं। वहीं पैसेंजर और कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स को भी तगड़ा नुकसान हुआ है। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 42.78% की गिरावट आई है, जिससे इसके मार्केट कैप में 1.7 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें