Get App

जानिए इस हफ्ते किन वैश्विक संकेतों से तय होगी बाजार की चाल, एक्सपायरी सहित इन फैक्टर्स पर रखें नजर

Stock Market week ahead : अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार पर वैश्विक संकेतों का खासा असर दिख सकता है। एफएंडओ एक्सपायरी के साथ ही, फॉरेन फंड इनफ्लो और आरबीआई की मीटिंग के मिनट्स जारी होंगे। एक्सपर्ट के मुताबिक, इनवेस्टर्स को ऐसे चुनिंदा स्टॉक्स पर दांव लगाना और सेक्टर्स को तरजीह देना चाहिए, जहां मजबूती दिख रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 19, 2023 पर 11:43 PM
जानिए इस हफ्ते किन वैश्विक संकेतों से तय होगी बाजार की चाल, एक्सपायरी सहित इन फैक्टर्स पर रखें नजर
Stock Market : इस सप्ताह में सेंसेक्स 0.53 फीसदी बढ़कर 61,002.57 पर और निफ्टी 0.49 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ

Stock Market This week: इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार पर वैश्विक संकेतों का खासा असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, स्पाइसजेट सहित कुछ बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे। एफएंडओ एक्सपायरी के साथ ही, फॉरेन फंड इनफ्लो और आरबीआई की मीटिंग के मिनट्स का भी बाजार की चाल पर असर दिख सकता है। इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगभग आधा फीसदी मजबूत होकर बंद हुए थे। तीन दिन की रैली के साथ इस सप्ताह में सेंसेक्स 0.53 फीसदी बढ़कर 61,002.57 पर और निफ्टी 0.49 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ।

वहीं एफआईआई और डीआईआई ने 13-17 फरवरी के दौरान क्रमशः 6,088 करोड़ रुपये और 2,820.39 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (टेक्निकल रिसर्च) अजीत मिश्रा के मुताबिक, मिलेजुले संकेतों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उन्होंने कहा, “सभी बड़ी घटनाएं बीत चुकी हैं। ऐसे में विशेष रूप से अमेरिका सहित ग्लोबल मार्केट्स से मिलने वाले संकेतों पर बाजार की नजर रहेगी। इसके अलावा क्रूड और रुपये की चाल से भी संकेत मिल सकते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें