Get App

Stock Market: फुल-टाइम ट्रेडर बनने के लिए आखिर कितना कैपिटल जरूरी है?

Stock Market: आज लोगों में खासकर युवाओं में फुल-टाइम ट्रेडर बनने की चाहत बढ़ी है। लोग यह सोचते हैं कि ट्रेडिंग से इतनी कमाई हो सकती है जिससे घर आसानी से चल सकता है। लेकिन, कुछ कैलकुलेशन करने के बाद ही इस पूरे मामले को समझा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 10:38 AM
Stock Market: फुल-टाइम ट्रेडर बनने के लिए आखिर कितना कैपिटल जरूरी है?
दुनियाभर में कोविड के चलते लॉकडाउन लगने के बाद लोगों ने काफी ज्यादा समय इंटरनेट पर बिताना शुरू कर दिया। उन्होंने फिनफ्लूएंसर्स की सलाह माननी शुरू कर दी।

कई लोग फुल-टाइम ट्रेडर्स बनना चाहते हैं। दरअसल वे नौकरी से आजादी चाहते हैं और अपना बॉस खुद बनना चाहते हैं। ऐसा सोचना गलत नहीं है। लेकिन, यह एक बड़ा लक्ष्य है। सच यह है कि फुल-टाइम ट्रेडर बनना आसान नहीं है और ऐसे ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि फुल-टाइम ट्रेडर बनने के लिए क्या जरूरी है। स्किल और अनुभव को छोड़ दें तो भी कई दूसरी चीजों की जरूरत होती है। इस लेख में हम उन चीजों के बारे में बातें करेंगे जो एक सफल फुल-टाइम ट्रेडर बनने के लिए जरूरी हैं।

फुल टाइम ट्रेडर बनने के लिए दो तरह का कैपिटल

फुल टाइम ट्रेडर (Full Time Trader) बनने के लिए दो तरह का कैपिटल जरूरी है। पहला इमोशनल कैपिटल है। इसकी बड़ी भूमिका होती है। इसका मतलब यह है कि व्यक्ति को साहसी बनना पड़ेगा। डरना नहीं होगा। दबाव से निपटना सीखना होगा। आपको हर दिन 24 घंटे ट्रेडिंग गेम के लिए तैयार रहना होगा। इस बारे में और विस्तार से हम किसी दूसरे दिन बात करेंगे। दूसरा कैपिटल पैसा है। इस कैपिटल का सही अंदाजा कई नए ट्रेडर्स नहीं लगा पाते हैं। आज करीब एक-तिहाई एक्टिव ट्रेडर्स नए हैं। उनके पास 5 साल से कम का अनुभव है। उन्हें लैपटॉप इस्तेमाल करना आता है और वे नॉलेज बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा इंटरनेट पर निर्भर हैं, जो अच्छी बात नहीं है।

लोग इंटरनेट पर फिनफ्लूएंसर्स की बातों पर भरोसा कर लेते हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें