Stock Markets: भारतीय शेयर बाजारों ने मार्च महीने में जबरदस्त वापसी की है। लगातार पांच महीनों की बिकवाली के बाद, इस महीने सेंसेक्स 4,500 अंकों की बढ़त के साथ 78,000 के करीब पहुंच गया। इस उछाल की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के निवेशकों की संपत्ति में इस महीने के अब तक 35 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यह उन निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत है, जो पिछले साल सितंबर के बाद से लगातार गिरावट के सामना कर रहे थे। सेंसेक्स और निफ्टी ने सितंबर 2024 में अपना ऑल टाइम हाई छुआ था, लेकिन इसके बाद से इसमें तेज गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन मार्च में अब तक बाजार करीब 7.6% ऊपर चढ़ चुका है।
