Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव है। हालांकि कच्चे तेल की नरमी से मार्केट को सपोर्ट मिला है और दोनों ही इंडेक्स ग्रीन होने की कोशिश में हैं। निफ्टी के अधिकतर सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। सबसे अच्छा सपोर्ट आईटी और ऑटो शेयरों से मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 81,723.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25,017.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,711.76 और निफ्टी 25,017.75 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 80 हजार करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,63,14,927.77 करोड़ रुपये था। आज यानी 28 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,63,95,138.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 80,211.19 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 17 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 17 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, टाटा मोटर्स और इंफोसिस में है। वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
162 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2917 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1968 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 832 में गिरावट का रुझान है और 117 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 9 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 121 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 50 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।