Sensex-Nifty at New High: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। लगातार पांच दिनों से निफ्टी 25 हजार के पार नई ऊंचाई पर बंद हो रहा था और आज भी इसमें तेजी का रुझान है। आज ये नई ऊंचाई पर पहुंच गए। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
