Get App

Viral Video: महिला बनकर निकला शख्स, सड़क पर लोगों के व्यवहार ने किया परेशान; वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली में रात के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक कंटेंट क्रिएटर ने अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट किया। BeJaintle ने महिला का रूप अपनाकर करीब दो घंटे तक स्कूटी से राजधानी की सड़कों पर सफर किया। इस दौरान उन्होंने कई असहज अनुभवों को कैमरे में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 19, 2026 पर 10:07 AM
Viral Video: महिला बनकर निकला शख्स, सड़क पर लोगों के व्यवहार ने किया परेशान; वीडियो हुआ वायरल
BeJaintle के इंस्टाग्राम वीडियो को 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दिल्ली में रात के वक्त महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इसी मुद्दे को करीब से समझने के लिए शहर के कंटेंट क्रिएटर BeJaintle ने एक अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने महिला का रूप धारण कर रात में करीब दो घंटे तक स्कूटी से दिल्ली की सड़कों पर सफर किया। इस दौरान उन्होंने ड्रेस, मेकअप और दुपट्टे के जरिए अपना लुक बदला, ताकि लोग उन्हें महिला समझें। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग इलाकों में घूमते हुए अपने अनुभव को कैमरे में रिकॉर्ड किया। क्रिएटर के मुताबिक, सफर शुरू होने के कुछ ही समय बाद उन्हें लोगों की निगाहों और कुछ असहज घटनाओं का सामना करना पड़ा।

पेट्रोल पंप से लेकर सड़क और ट्रैफिक के बीच तक उन्होंने कई ऐसी स्थितियां देखीं, जिन्हें उन्होंने परेशान करने वाला बताया। उनका दावा है कि कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

ड्रेस, मेकअप और दुपट्टे से बदली पहचान

एक वीडियो में क्रिएटर को पहले महिला की तरह तैयार होते देखा गया। उन्होंने ड्रेस पहनी, मेकअप किया और चेहरे को दुपट्टे से ढक लिया, ताकि उनकी पहचान आसानी से सामने न आए। इसके बाद वह स्कूटी लेकर रात में निकल पड़े और रास्ते में सामने आने वाली परिस्थितियों को रिकॉर्ड करने लगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें