Get App

Stock Market Rise: बाजार में लगातार तीसरे दिन अच्छी बढ़त, निफ्टी 24250 के पार; 4 कारणों से तेजी ​बरकरार

Stock Market Rise: अमेरिका में नौकरियों का डेटा उम्मीद से कमजोर रहने से फेडरल रिजर्व द्वारा निकट अवधि में बेंचमार्क ब्याज दरें बढ़ाए जाने को लेकर चिंता कम हुई। इससे उभरते बाजारों में जोखिम लेने की इच्छा बढ़ी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 03, 2026 पर 5:02 PM
Stock Market Rise: बाजार में लगातार तीसरे दिन अच्छी बढ़त, निफ्टी 24250 के पार; 4 कारणों से तेजी ​बरकरार
शुक्रवार को सेंसेक्स खुलने के तुरंत बाद 655 अंक तक उछल गया।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 3 जुलाई को लगातार तीसरे दिन तेजी है। सेंसेक्स हरे निशान में खुलने के बाद पिछली क्लोजिंग से 655 अंक से ज्यादा चढ़कर 78,157.52 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी बढ़त में खुला और फिर 200 अंक से ज्यादा उछलकर 24,378.15 के हाई तक गया। बाद में सेंसेक्स 261.79 अंकों की तेजी के साथ 77,763.91 पर और निफ्टी 95.15 अंकों की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ। एक दिन पहले सेंसेक्स 579.48 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ था। निफ्टी 169.85 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,175.70 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी बरकरार रहने के पीछे क्या वजह हैं, आइए जानते हैं...

फेड रेट में बढ़ोतरी को लेकर चिंता कम होना

अमेरिका में नौकरियों का डेटा उम्मीद से कमजोर रहने से फेडरल रिजर्व द्वारा निकट अवधि में बेंचमार्क ब्याज दरें बढ़ाए जाने को लेकर चिंता कम हुई। इससे उभरते बाजारों में जोखिम लेने की इच्छा बढ़ी। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स का कहना है कि जून में नॉन-फार्म पेरोल में 57,000 नौकरियां बढ़ीं।

एशियाई बाजारों में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें