Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 6 जून को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वजह थी भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI का बड़ा ऐलान। RBI ने रेपो रेट में उम्मीद से अधिक 0.50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती की। साथ ही कैश रिजर्व रेशियो यानी CRR को भी 1% घटाने का फैसला दिया। शेयर बाजार ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स करीब 747 अंक या 0.92 फीसदी बढ़कर 82,189 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 252 अंक या 1.02% की छलांग लगाकर 25 हजार के पार 25,003.05 के स्तर पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
