Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर कच्चा तेल टूटकर प्रति बैरल $95 के पास आया तो दुनिया भर के बाजारों में रौनक छा गई। मार्केट को आज हर सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला और सबसे तगड़ा सपोर्ट आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और केमिकल्स सेक्टर्स से मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स आज 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सिर्फ लॉर्जकैप ही नहीं बल्कि आज स्मॉलकैप और मिडकैप में भी खरीदारी का आज अच्छा रुझान दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 भी 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।
