Get App

Stock Market Strategy: 25,000 की तैयारी में निफ्टी, अब चुनिंदा शेयरों पर करें फोकस

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि बहुत आसान है ट्रेडर और निवेशक अब चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। निफ्टी ट्रेड करना है तो 24,220 का स्टॉप लॉस रखें। मजबूती वाले शेयरों पर फोकस करें। आज टाटा मोटर्स हीरो ऑफ द डे हो सकता है। ऐसे ही आपको शेयर तलाशने होंगे। बाजार का टेक्स्चर अब वापस बुल मार्केट वाला है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 08, 2025 पर 8:53 AM
Stock Market Strategy: 25,000 की तैयारी में निफ्टी, अब चुनिंदा शेयरों पर करें फोकस
अनुज सिंघल ने कहा कि रात को पाकिस्तान की तरफ से तनाव नहीं बढ़ा लेकिन सीमा पार से गोलाबारी जारी है।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल बाजार ने भी भारतीय सेना को सलाम किया। निफ्टी 150 अंक नीचे खुलकर भी हरे निशान में बंद हुआ। मिडकैप में शानदार रिकवरी हुई, breadth पॉजिटिव रही। भारत जैसे पावरफुल देश के लिए यह एक्शन दिखाना जरूरी था। अब तनाव बढ़ा भी तो भी बाजार तैयार है। एक-एक संकेत धीरे-धीरे अच्छे हो रहे हैं। भारतीय बाजार अब नतीजों पर रिएक्ट कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप भी अब परिपक्व ढंग से बात कर रहे हैं। FIIs भी अब F&O में लॉन्ग हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी के लिए 25,000 का लक्ष्य, फिर करेंगे ऑल-टाइम हाई की तैयारी है। बस अब कल का निचला स्तर यानि 24,220 एक SL रहेगा। इसका मतलब यहां से सिर्फ 200 अंकों का रिस्क और ऊपर चलने के लिए 600 अंक हैं। :1 का रिवॉर्ड: रिस्क-रिवॉर्ड अच्छा है।

आज के लिए संकेत

अनुज सिंघल ने कहा कि रात को पाकिस्तान की तरफ से तनाव नहीं बढ़ा लेकिन सीमा पार से गोलाबारी जारी है। US फेड ने ब्याज दरें में बदलाव नहीं किया है। फेड चेयरमैन पॉवेल का मंत्र Wait & see & watch !पॉवेल ने कहा कि हमें जल्दबाजी में काम करने की जरूरत नहीं है। हम धैर्य रख सकते हैं। कल अमेरिकी बाजार स्टेबल रहे। US राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा कि आज रात बड़े और काफी सम्मानित देश के साथ ट्रेड डील का एलान करूंगा। खबरों के मुताबिक ये ट्रेड डील UK के साथ हो सकती है। अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार FIIs नेट लॉन्ग हैं आज कुछ बहुत बड़े नतीजे आने हैं ।

अनुज सिंघल ने कहा कि घरेलू इकोनॉमी के 5 बड़ी कंपनियों के नतीजे आज आएगे। एशियन पेंट्स L&T, टाइटन, ब्रिटानिया, पिडिलाइट के नतीजे आज आएंगे। आज सबसे ज्यादा L&T के नतीजों और कमेंट्री पर नजर रहेगी । L&T पूरी इकोनॉमी का proxy है क्योंकि उसका कारोबार हर बड़े सेक्टर में है। इसके अलावा एशियन पेंट्स और ब्रिटानिया के नतीजों पर भी खास नजर होगी। डिमांड रिकवरी है या नहीं ये एशियन पेंट्स और ब्रिटानिया के नतीजों से पता लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें